Holi Car Care Tips: होली का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाते हैं. रंग से होली खेलना सभी को पसंद हैं, लेकिन यह रंग आपकी कार पर लग जाए तो आपका अच्छा नहीं लगेगा.
फाल्गुन माह की पूर्णिमा से होली पर्व की शुरुआत हो जाती है. साल 2024 में 24 मार्च को होलिका दहन है और 25 व 26 मार्च को होली में रंग खेला जाएगा. इस त्योहार में आप अपनी कार को रंगों से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आप कुछ उपायों को अपना सकते हैं.
होली पर इन उपायों से रखें अपनी कार को सुरक्षित
- होली पर अपनी कार को कवर से ढककर रखें.
- इस दिन कार के सारे विंडो बंद करके रखें. कार की इंटीरियर में रंग लग जाता है तो इसको छुड़ाना काफी मुश्किल होता है. इस कारण आपको इंटीरियर को रंग से बचाना चाहिए.
- अगर आप होली खेलने के बाद कार से वापस आ रहे हैं तो आपको अपनी सीट पर तौलिया रखनी चाहिए.
- कार को होली के रंग से बचाने के लिए आपको बॉडी पर वैक्स या फिर टेफ्लॉन की कोटिंग करके रखना चाहिए.
रंग लगने पर ऐसे करें सफाई
- अगर आपकी कार में रंग लग जाए तो आपको इसको छुड़ाने के लिए डिटर्जेंट आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसको साफ करने के लिए आपको कार वाले शैंपू का ही इस्तेमाल करना चाहिए.
- कार की सफाई करते वक्त आपको केवल सूती कपड़े का ही इस्तेमाल करना चाहिए. रंग को छुड़ाने के लिए भूल से भी कपड़े धोने वाले ब्रश का इस्तेमाल न करें.