बारिश में बाइक को सुरक्षित रखने के लिए इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

बारिश के चलते कई बार मोटरसाइकिल खराब होने की परेशानी आ जाती है. यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जो बाइक की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: मार्च के महीने में आमतौर पर बारिश नहीं होती है, लेकिन इस साल काफी ज्यादा बारिश हुई है. इस मौसम में आपको खुद को बचकर रहना होगा और साथ ही अपनी बाइक को भी सुरक्षित रखना होगा. बारिश के मौसम में बाइक को सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी बातें हैं, जो अक्सर लोग भूल जाते हैं. इसकी वजह से बाइक में जंग लगना, स्टार्ट न होना आदि जैसी दिक्कतें आने लगती हैं. यहां हम आपको बारिश के दौरान अपनी बाइक को किस तरह से सुरक्षित रख सकते हैं, ये बता रहे हैं. 

बाइक को नियमित सफाई, लुब्रिकेशन और जंग से बचाना जरूरी होता है. मुख्य कामों में चेन को लुब्रिकेट करना, टायर के ट्रेड/प्रेशर की जांच करना, बाइक को ढककर रखना और जंग से बचाने के लिए जमी गंदगी को साफ करना शामिल है. यहां जानें बारिश के मौसम में रखरखाव के जरूरी टिप्स.

बारिश के मौसम में रखरखाव के जरूरी टिप्स:

  • जंग से बचाव: अगर बाइक में कहीं पर नमी आ गई है तो उससे निपटने के लिए आपक मेटल के हिस्सों, नट-बोल्ट और चेन पर रस्ट-रेस्सिटेंट स्प्र का इस्तेमाल करना चाहिए. 

  • लुब्रिकेशन: बाइक कहीं रास्ते में जाम न हो जाए, इसके लिए फुट पेग, लीवर और साइड/मेन स्टैंड के जोड़ को लुब्रिकेट करें. 

  • चेन का रखरखाव: चेन को जंग से बचाने के लिए हर 500 किलोमीटर पर, या भारी पानी में बाइक चलाने के तुरंत बाद, चेन को साफ और लुब्रिकेट करें.

  • इलेक्ट्रिकल सुरक्षा: जंग से बचाने के लिए बैटरी टर्मिनलों पर पेट्रोलियम जेली लगाना जरूरी हो जाता है. इलेक्ट्रिकल स्विच क्यूब्स पर मॉइश्चर-रेस्सिटेंट स्प्रे करें. 

  • ब्रेक की देखभाल: ब्रेक पैड को समय-समय पर जांच करें. अगर वो घिस गए हैं तो उन्हें बदल लें. गीली सड़कों पर बाइक रोकने के लिए सबसे ज्यादा ब्रेकिंग पावर की जरूरत होती है.

  • टायर: एक्वाप्लानिंग यानी पानी पर फिसलने से बचने के लिए टायर के ट्रेड की गहराई को अच्छे से चेक करना चाहिए. साथ ही टायर का प्रेशर भी चेक करते रहें.

  • पार्किंग: हमेशा किसी ऐसी जगह ही बाइक लगाएं, जो ढकी हुई है और बारिश कम से कम बाइक पर गिरे. साथ ही अच्छी क्वालिटी का वॉटरप्रूफ कवर इस्तेमाल करें.

  • सफाई: बाइक को समय-समय पर साफ करना बेहद ही जरूरी हो जाता है. कीचड़ और बारिश के पानी में मौजूद एसिड के अवशेषों को हटाने के लिए बाइक को धोना जरूरी है.