menu-icon
India Daily

मारुति सुजुकी ग्राहकों को दे रहा बंपर डिस्काउंट; स्विफ्ट पर 45,000 और वैगनआर पर 40,000 रुपये तक की बचत, लपक लें मौका

मारुति सुजुकी ने फरवरी 2026 में अपनी अरीना रेंज की नई कारों पर आकर्षक छूट की घोषणा की है. स्विफ्ट पर सबसे ज्यादा 45,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि वैगनआर के टैक्सी वर्जन पर 40,000 रुपये का फायदा है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
मारुति सुजुकी ग्राहकों को दे रहा बंपर डिस्काउंट; स्विफ्ट पर 45,000 और वैगनआर पर 40,000 रुपये तक की बचत, लपक लें मौका
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए अरीना शोरूम में बिकने वाली पैसेंजर और कॉमर्शियल कारों पर भारी छूट शुरू की है. कंपनी नई कारों की बढ़ती लागत के बावजूद इस महीने पुरानी कीमतों पर भारी डिस्काउंट दे रही है, जिससे ग्राहकों को कम बजट में नई गाड़ी खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है.

स्विफ्ट से लेकर ईको तक कई पॉपुलर मॉडल्स पर 45,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. ये ऑफर्स फरवरी के अंत तक उपलब्ध हैं, इसलिए जल्दी फैसला लेना फायदेमंद होगा.

छोटी कारों में शानदार बचत

अगर आप पहली बार कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो मारुति की एंट्री-लेवल कारें आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं. ऑल्टो, एस-प्रेसो, वैगनआर और सेलेरियो जैसी कारों पर कंपनी 37,500 रुपये तक के कुल फायदे दे रही है. खास तौर पर वैगनआर के टैक्सी वर्जन (टूर एच3) पर 40,000 रुपये और ऑल्टो टूर एच1 पर 35,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. ये ऑफर्स बजट खरीदारों के लिए काफी मददगार साबित होंगे.

स्विफ्ट और डिजायर पर अलग-अलग ऑफर्स

स्विफ्ट इस महीने सबसे ज्यादा छूट वाली कार बनकर उभरी है. कंपनी इस हॉट हैचबैक पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जो पूरी अरीना लाइनअप में सबसे ऊंचा है. वहीं सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान डिजायर पर सिर्फ 2,500 रुपये का मामूली ऑफर है, लेकिन इसके टैक्सी वर्जन (टूर एस) पर 25,000 रुपये की अच्छी बचत मिल सकती है. स्विफ्ट के शौकीनों के लिए यह समय कार खरीदने का बेस्ट है.

एसयूवी और एमपीवी में मिल रही राहत

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा पर 30,000 रुपये तक के लाभ उपलब्ध हैं, जो फैमिली यूजर्स के लिए आकर्षक है. हाल ही में लॉन्च हुई विक्टोरिस पर भी 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. वहीं अर्टिगा पर सिर्फ 5,000 रुपये का ऑफर है और इसके टैक्सी मॉडल पर कोई अतिरिक्त छूट नहीं मिल रही. ये ऑफर्स एसयूवी और एमपीवी खरीदने वालों को थोड़ा विचार करने पर मजबूर कर सकते हैं.

ईको और अन्य जरूरी जानकारी

ईको वैन खरीदने वालों को 37,500 रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जबकि इसके कमर्शियल और कार्गो वर्जन पर 35,000 रुपये की छूट है. इसके अलावा लगभग सभी अरीना मॉडल्स पर एसीआरएम ऑफर भी उपलब्ध है (सुपर कैरी को छोड़कर). ध्यान रखें कि नेक्सा रेंज की कारें जैसे ग्रैंड विटारा या बलेनो इन ऑफर्स से बाहर हैं. ये प्रमोशन सीमित समय के लिए हैं, इसलिए डीलर से जल्द संपर्क करें.