Mahindra BE 6 Batman Edition: महिंद्रा बीई 6 बैटमैन एडिशन ईवी, 135 सेकंड में सोल्ड आउट, जानें क्या है इसकी खासियत
Mahindra BE 6 Batman Edition का डिजाइन इसे भीड़ से अलग बनाता है. कार की पूरी बॉडी पर कस्टम सैटिन ब्लैक फिनिश दी गई है, जबकि Alchemy Gold में पेंटेड सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.
Mahindra BE 6 Batman Edition: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है और इसका ताजा उदाहरण महिंद्रा की नई पेशकश है. महिंद्रा ने हाल ही में वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ मिलकर अपनी लिमिटेड एडिशन Mahindra BE 6 Batman Edition EV लॉन्च की है. इस कार ने लॉन्च के साथ ही नया रिकॉर्ड कायम कर दिया. दरअसल, बुकिंग शुरू होते ही सिर्फ 135 सेकंड में इसकी सभी यूनिट्स सोल्ड आउट हो गईं. ईवी
शुरुआत में कंपनी ने 300 यूनिट्स ही बनाने का ऐलान किया था, लेकिन जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे बढ़ाकर 999 यूनिट्स कर दिया गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 27.79 लाख रुपये रखी गई है और डिलीवरी 20 सितंबर 2025 से शुरू होगी.
प्रीमियम फीचर्स
इस ईवी का लॉन्च कंपनी के लिए माइलस्टोन साबित हुआ है. महिंद्रा ने इसे अपने Freedom_NU इवेंट में पेश किया था. शानदार डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और बैटमैन थीम की वजह से यह SUV खासकर युवाओं और कलेक्टर्स के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.
शानदार डिजाइन
Mahindra BE 6 Batman Edition का डिजाइन इसे भीड़ से अलग बनाता है. कार की पूरी बॉडी पर कस्टम सैटिन ब्लैक फिनिश दी गई है, जबकि Alchemy Gold में पेंटेड सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं. 20-इंच अलॉय व्हील्स, फ्रंट डोर पर बैटमैन डेकल्स और पीछे की तरफ “BE 6 × The Dark Knight” बैजिंग इसे यूनिक टच देते हैं.
इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो यह पूरी तरह लग्जरी और थीम-बेस्ड है. चारकोल लेदर इंस्ट्रूमेंट पैनल पर गोल्ड हाइलाइट्स, सीटों पर बैट लोगो की डिटेलिंग और गोल्ड स्टिचिंग इसे प्रीमियम बनाते हैं. सबसे खास बात यह है कि जैसे ही कार ऑन होती है, इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर बैटमैन थीम वाला वेलकम ऐनिमेशन दिखाई देता है.
दमदार परफॉर्मेंस और रेंज
इस लिमिटेड एडिशन ईवी में 79 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो फुल चार्ज पर 683 किमी की रेंज प्रदान करता है. वहीं, रियल कंडीशंस में भी यह SUV आसानी से 500 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है. शानदार डिजाइन, लग्जरी इंटीरियर और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह EV खास तौर पर कलेक्टर्स के लिए एक प्रीमियम विकल्प बनकर सामने आई है.