लॉन्ग ड्राइव में AC ऑन, राहत या खतरा? जान लें
लॉन्ग ड्राइव में AC का इस्तेमाल
ड्राइव के दौरान AC ऑन रखना आम बात है, लेकिन क्या ये आपकी सेहत और गाड़ी दोनों के लिए सही है?
AC से मिलती है ठंडक और आराम
गर्म मौसम में AC ऑन करके लॉन्ग ड्राइव करना सफर को आसान और आरामदायक बनाता है.
फ्यूल कंजम्पशन बढ़ता है
AC चालू करने पर गाड़ी ज्यादा ईंधन खाती है, खासकर हाईवे पर लंबी ड्राइव में.
इंजन पर दबाव
AC लगातार चलने से इंजन पर लोड बढ़ता है, जिससे गाड़ी की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है.
बंद खिड़कियों में ऑक्सीजन की कमी
अगर AC चालू है और खिड़कियां पूरी तरह बंद हैं, तो लंबे समय तक ड्राइव करने पर थकान और नींद महसूस हो सकती है.
हेल्थ पर असर
लंबे समय तक AC की ठंडी हवा से सिरदर्द, सर्दी-जुकाम या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं
AC फिल्टर की सफाई जरूरी
अगर AC फिल्टर गंदा है तो गाड़ी के अंदर की हवा सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है
कैसे करें सही इस्तेमाल?
लॉन्ग ड्राइव में AC को बीच-बीच में ऑफ करें, खिड़कियां थोड़ी देर खोलकर ताजी हवा अंदर आने दें.
हद से ज्यादा कोई भी चीज अच्छी नहीं
किसी भी चीज का हद से ज्यादा हो जाए तो अच्छा नहीं माना जाता है. इसलिए अगर आप लंबे सफर पर निकल रहे हैं तो अपनी सेहत का भी ख्याल रखना जरूरी है. एसी इस्तेमाल करना है तो करें लेकिन सीमित मात्रा में.