गर्मी में कार बनी आग का गोला! बचना है तो अभी जान लें ये जरूरी टिप्स, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

गर्मी की वजह से गाड़ी खराब होना एक आम समस्या है. आजकल इतनी ज्यादा गर्मी हो गई है कि कार ओवरहीट हो जाती है और उसमें आग भी लग जाती है. यहां हम आपको गर्मी में कार को सही रखने के टिप्स दे रहे हैं.

AI
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: गर्मी की वजह से गाड़ी खराब होना एक आम समस्या है. आजकल इतनी ज्यादा गर्मी हो गई है कि कार ओवरहीट हो जाती है और उसमें आग भी लग जाती है. ऐसे में आपको अपनी गाड़ी का खास ख्याल रखना होगा. समय-समय पर कूलेंट का लेवल चेक करना, बैटरी में जंग तो नहीं लगा है यह देखना, टायरों का सही प्रेशर चेक करना जरूरी हो जाता है. अपनी गाड़ी के अंदर के हिस्से को बचाने के लिए, उसे छांव में पार्क करना या फिर विंडशील्ड पर रिफ्लेक्टिव सनशेड लगाना भी जरूरी है. यहां हम आपको गर्मी में कार को सही रखने के टिप्स दे रहे हैं. 

इंजन और फ्लूइड की देखभाल:

  • कूलेंट चेक: ज्यादा हीट इंजन पर बहुत ज्यादा जोर डालती है. कार के कूलेंट का लवेल समय-समय पर चेक करते रहें. जरूरत पड़ने पर उसे टॉप-अप करें, जिससे इंजन ज्यादा गर्म न हो. 

  • इंजन ऑयल: ज्यादा हीट की वजह से इंजन ऑयल जल्दी खराब हो सकता है, जिससे इंजन पर असर पड़ता है. 

  • बैटरी की सेहत: बहुत ज्यादा गर्मी से बैटरी का फ्लूइड भाप बनकर उड़ जाता है. इससे बैटरी में जंग लगने की परेशानी आ सकती है. बैटरी के टर्मिनलों पर सफेद, पपड़ी जम जाती है. इसे समय-समय पर साफ करना जरूरी है. 

टायर और सुरक्षा:

  • टायर का प्रेशर: जब भी 10 डिग्री तापमान बढ़ता है तो टायर का प्रेशर आमतौर पर 1 psi बढ़ जाता है. गाड़ी चलाने से पहले, आपको टायरों का प्रेशर रेगुलर चेक करना होगा, जिससे यह पक्का हो जाए कि टायर में सही प्रेशर है यान हीँ. अगर टायर का प्रेशर कम होता है तो उसके फटने का खतरा बना रहता है. 

  • विंडशील्ड वाइपर: सूरज की तेज UV किरणें वाइपर ब्लेड को खराब कर देती हैं. इनमें दरारें पड़ जाती हैं. ऐसे में ब्लेड पर लकीरें या निशान को चक करें. अगर यह खराब हो गई हों तो उसे बदल दें. 

गाड़ी के अंदर का कंफर्ट: 

  • एयर कंडीशनिंग: अगर आपके AC से गर्म हवा आ रही है, तो हो सकता है कि उसमें कोई लीक हो या फिर केबिन का एयर फिल्टर जाम हो गया हो. बेहतर माइलेज और कूलिंग के लिए अपने फिल्टर को चेक करें. 

  • गाड़ी को ठंडा करना: अगर आपने गाड़ी पार्क की है तो उसमें बैठने से पहले खिड़कियां नीचे कर लें. गाड़ी को ऑन करके छोड़ दें. ऐसा करने से गाड़ी के अंदर की गर्म हवा बाहर हो जाएगी. इसके बाद आप एसी चला सकते हैं.