IPL 2026

फरवरी में Hero-Honda की सुपर टक्कर, टू-व्हीलर बाजार में किसने सबसे ज्यादा उड़ाया गर्दा; टॉप-10 लिस्ट यहां

फरवरी 2026 में भारत के टू-व्हीलर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया. कुल 18,71,406 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के 13,84,605 से 35% अधिक है.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: फरवरी 2026 का टू-व्हीलर बाजार पूरी तरह गरमाया हुआ नजर आया. ग्राहकों की जबरदस्त मांग के चलते कुल बिक्री में 35 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई.स्कूटर और मोटरसाइकिल दोनों सेगमेंट में तेज रफ्तार देखी गई. ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों से अच्छी डिमांड मिली, जिससे कंपनियों के चेहरे खिल उठे. इस महीने सबसे ज्यादा ध्यान हीरो और होंडा की कांटे की टक्कर पर रहा. दोनों कंपनियों के बीच सिर्फ कुछ हजार यूनिट्स का फर्क रहा और बाजार में दोनों की हिस्सेदारी लगभग बराबर (27%) दिखी. बाकी कंपनियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, खासकर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एथर ने सबको चौंकाया.

हीरो ने फिर मारी बाजी

हीरो मोटोकॉर्प ने फरवरी 2026 में 5,16,968 टू-व्हीलर्स बेचकर टॉप पर कब्जा बरकरार रखा. पिछले साल फरवरी के 3,57,296 यूनिट्स से यह 44% की शानदार बढ़ोतरी है. कंपनी की मजबूत ग्रामीण पहुंच और नए मॉडल्स ने इस सफलता में बड़ा हाथ बटाया.

होंडा ने दी करीबी चुनौती

होंडा ने भी कमाल दिखाया और 5,13,217 यूनिट्स बेचकर दूसरे स्थान पर रही. हीरो से सिर्फ 3,751 यूनिट्स का अंतर रहा. कंपनी की बिक्री में 33% की वृद्धि हुई. एक्टिवा और शाइन जैसे मॉडल्स ने फिर से ग्राहकों का दिल जीता.  

टीवीएस और बजाज का मजबूत प्रदर्शन

टीवीएस ने 3,65,471 यूनिट्स बेचकर तीसरा स्थान हासिल किया, जो पिछले साल से 32.4% ज्यादा है. बाजार हिस्सेदारी 19.5% रही. वहीं बजाज ने 1,86,164 यूनिट्स के साथ चौथा स्थान लिया और 27% की ग्रोथ दर्ज की. दोनों कंपनियों ने नए लॉन्च और ऑफर्स से अच्छा रिस्पॉन्स पाया.  

सुजुकी ने पार किया लाख का आंकड़ा

सुजुकी ने फरवरी में 1,01,071 टू-व्हीलर्स बेचकर शानदार प्रदर्शन किया. पिछले साल से 38% की बढ़ोतरी के साथ कंपनी ने 1 लाख का आंकड़ा आसानी से पार किया. एक्सेस और बर्गमैन जैसे स्कूटरों ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई.  

इलेक्ट्रिक में एथर का धमाल

एथर एनर्जी ने सबसे ज्यादा चौंकाने वाला प्रदर्शन किया. कंपनी ने 26,467 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे, जो पिछले साल से 96.3% अधिक है. इलेक्ट्रिक सेगमेंट में तेजी से बढ़ती मांग और कंपनी की बेहतर चार्जिंग नेटवर्क ने इसे मजबूत बनाया. रॉयल एनफील्ड, यामाहा, पियाजियो और कावासाकी ने भी अच्छी ग्रोथ दिखाई.