Car Servicing: डीजल-पेट्रोल हो या हाइब्रिड, कब करानी चाहिए कार की सर्विसिंग, यहां जानें जवाब

क्या आपके मन में ये सवाल आता है कि आपको अपनी कार को कितनी बार सर्विस कराना चाहिए? अगर हां, तो यहां हम आपको इस सवाल का जवाब दे रहे हैं. 

India Daily Live

How Often Should You Service Your Car: व्हीकल्स की मेंटेनेंस अगर ठीक से की जाए तो वो काफी लंबा चलती है. व्हीकल्स को हमेशा एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है. कार जितनी स्टेबल होगी उतना ही चलाने में मजा आएगा. लोगों के दिमाग में अक्सर एक सवाल आता है कि उन्हें अपनी कार की सर्विस कब करानी चाहिए. अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको यहां इसकी जानकारी दे रहे हैं. चाहे वह पेट्रोल कार हो, डीजल या हाइब्रिड हो, सर्विसिंग बेहद ही जरूरी है. चलिए जानते हैं कार की सर्विस कब करानी चाहिए.  

कब करानी चाहिए कार की सर्विस: सबसे पहले, हमें यह समझने की जरूरत है कि कार सर्विसिंग का मतलब क्या है. कार सर्विसिंग के दौरान, मैकेनिक आपकी कार के फिल्टर, ब्रेक, तेल और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की स्थिति चेक करता है. इससे कार के अंदर क्या समस्या है यह पता चलता है. अगर कोई दिक्कत होती है तो उसे अच्छे से चेक करके सही किया जाता है या रिप्लेस किया जाता है. 

अब बात करते हैं कि आपको अपनी कार की कितनी बार सर्विस करनी चाहिए, तो इसका जवाब है कि यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है. अगर आपकी कार वारंटी में है तो आपको तो आपको मैन्यूफैक्चरर स्केड्यूल चेक करना होगा. वहीं, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो वारंटी खतरे में आ सकती है. 

वहीं, दूसरी तरफ अगर आपकी कार पुरानी है तो एक साल में एक बार सर्विसिंग कराई जा सकती है. रेग्यूलर तौर पर सर्विस कराने से कार काफी समय तक अच्छी स्थिति में रहती है. 

क्या इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड कार को सर्विसिंग की जरूरत है?
हर इलेक्ट्रिक कार ओनर के मन में एक सवाल होता है कि क्या उनकी कार को सर्विसिंग की जरूरत है. इसका जवाब यह है कि हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक कार को लगातार सर्विसिंग की जरूरत होती है. हालांकि, इसके कई कंपोनेंट्स अलग-अलग होते हैं. इसके स्टीयरिंग, ब्रेक, सस्पेंशन और पावरट्रेन आदि को चेक करते रहना चाहिए. ध्यान दें कि इलेक्ट्रिक कार की सर्विसिंग कॉस्ट आमतौर पर पेट्रोल या डीजल कार की तुलना में कम होती है.