menu-icon
India Daily

BMW की नई इलेक्ट्रिक i3: सिर्फ 10 मिनट चार्ज पर 400 किमी दौड़ेगी और घर को भी देगी बिजली, 2027 में होगी लॉन्च

बीएमडब्ल्यू ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान 2027 BMW i3 से पर्दा उठा दिया है. न्यू क्लासे प्लेटफॉर्म पर बनी यह कार सिर्फ 10 मिनट चार्जिंग में 400 किलोमीटर की रेंज देगी.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
BMW की नई इलेक्ट्रिक i3: सिर्फ 10 मिनट चार्ज पर 400 किमी दौड़ेगी और घर को भी देगी बिजली, 2027 में होगी लॉन्च
Courtesy: @lerdvauto

नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल जगत में बीएमडब्ल्यू ने एक बार फिर कमाल कर दिया है. कंपनी ने अपनी आने वाली 2027 BMW i3 इलेक्ट्रिक सेडान का खुलासा किया है, जो न्यू क्लासे प्लेटफॉर्म पर आधारित दूसरी बड़ी कार है. यह न सिर्फ शानदार परफॉरमेंस देगी बल्कि आपकी कार आपके घर को भी बिजली सप्लाई कर सकेगी. अगस्त 2026 से म्यूनिख प्लांट में इसका प्रोडक्शन शुरू होने वाला है.

 यह कार उन लोगों के लिए गेम चेंजर साबित होगी जो लंबी ड्राइव और घरेलू बिजली बैकअप दोनों चाहते हैं. फ्यूचरिस्टिक लुक, स्पेसियस इंटीरियर और तेज चार्जिंग के साथ i3 इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का नया मानक स्थापित करने जा रही है. आइए जानते हैं इसकी खासियतों को विस्तार से.

मां कालरात्रि का दिव्य स्वरूप

नई बीएमडब्ल्यू i3 का डिजाइन साफ-सुथरा और आधुनिक है. आगे की ग्रिल और लाइटें एक-दूसरे में घुल-मिलकर फ्यूचरिस्टिक लुक देती हैं. कार की लंबाई 187.4 इंच, चौड़ाई 73.4 इंच और ऊंचाई 58.3 इंच है. व्हीलबेस 114.1 इंच होने से अंदर काफी जगह मिलती है. यात्रियों को आरामदायक सीटिंग और सामान रखने के लिए पर्याप्त स्पेस मिलेगा.

खुला और डिजिटल केबिन

कार का इंटीरियर सादा लेकिन हाई-टेक है. पैनोरमिक रूफ केबिन को बड़ा और हवादार बनाता है. ड्राइवर के सामने 17.9 इंच की बड़ी टचस्क्रीन और विंडशील्ड पर हेड-अप डिस्प्ले दी गई है. पार्किंग ब्रेक जैसे जरूरी फंक्शन्स के लिए फिजिकल बटन्स रखे गए हैं, जिससे इस्तेमाल आसान हो जाता है. यह फैसला आजकल की पूरी तरह टचस्क्रीन वाली कारों से अलग और सुविधाजनक है.

परफॉरमेंस और पावर

इस इलेक्ट्रिक कार में आगे और पीछे दो मोटर्स लगी हैं जो चारों पहियों को ड्राइव करती हैं. कुल 463 हॉर्सपावर की पावर मिलती है, जो कार को रॉकेट जैसी तेज रफ्तार देती है. ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम सड़क पर बेहतर पकड़ और स्थिरता सुनिश्चित करता है. परफॉरमेंस के मामले में यह कार स्पोर्टी ड्राइविंग का मजा देगी.

बैटरी और सुपर-फास्ट चार्जिंग

नई स्फेयरिकल सेल वाली बैटरी कार के स्ट्रक्चर का हिस्सा है, जिससे जगह बचती है. फुल चार्ज पर 700 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है. 800 वोल्ट आर्किटेक्चर की वजह से 10 मिनट चार्जिंग में 400 किलोमीटर की रेंज जुड़ जाती है. सुपर-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे लंबी यात्राओं के लिए आदर्श बनाता है.

स्मार्ट फीचर्स और घरेलू उपयोग

कार में हार्ट ऑफ जॉय कंट्रोल सिस्टम ब्रेक और स्टीयरिंग को ज्यादा सटीक बनाता है. सबसे खास है बायडायरेक्शनल चार्जिंग, जिससे कार की बैटरी घर की लाइटें जला सकती है. आगे की तरफ फ्रंक में चार्जिंग केबल रखने की जगह दी गई है. ये फीचर्स इसे सिर्फ कार नहीं, बल्कि पावर बैंक भी बनाते हैं.