menu-icon
India Daily

बुध ने फिर किया कमाल, 10 मार्च तक इन राशि वालों के जीवन में होगा धमाल

Mercury Transit : बुध ग्रह इस समय मकर राशि में विराजमान हैं. इन दिनों बुध मकर राशि में अस्त हो गए हैं. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार बुध की चाल में परिवर्तन से कई राशि वालों को लाभ होने वाला है. 

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
बुध ने फिर किया कमाल, 10 मार्च तक इन राशि वालों के जीवन में होगा धमाल
Courtesy: freepik

Mercury Transit : ग्रहों के राजकुमार बुध समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं. बीती 1 फरवरी बुध ग्रह ने मकर राशि में प्रवेश किया था. इसके बाद बुध 7 फरवरी को अस्त भी गए हैं. ज्योतिषाचार्यों की मानें तो बुध का मकर राशि में अस्त होना कई राशि वालों के लिए बेहद ही फायदेमंद रहने वाला है. बुध का अस्त होना कुछ राशि वालों के लिए निगेटिव भी होगा. आइए जानते हैं कि बुध के अस्त होने से किन राशि वालों को लाभ होगा. 

वृषभ राशि

बुध ग्रह का मकर राशि में अस्त होना वृषभ राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. इस दौरान व्यापार में आ रहीं समस्याओं का अंत होगा. विद्यार्थियों का भी मन पढ़ाई में लगेगा. संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है. इस दौरान आपकी सेहत भी ठीक रहेगी. आर्थिक दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी. 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी बुध का अस्त होना फायदेमंद रहेगा. बुध के शुभ प्रभाव से व्यापार से जुड़ीं योजनाएं सफल होंगी. वहीं, इस राशि के लोग समाज में अपना नाम कमाएंगे. सेहत पर भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है. फैमिली के साथ भी आप टाइम स्पेंड करेंगे. आपके रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. 

धनु राशि

बुध ग्रह के अस्त होने से धनु राशि वालों को खूब लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आ रहीं मुश्किलें खुद से खत्म होने लगेंगी. व्यापार में भी आपको धन लाभ होगा. नौकरी पेशा वालों को बॉस और सहयोगियों का साथ मिलेगा. परिवार के साथ आप घूमने जा सकते हैं. वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आएगी. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.