menu-icon
India Daily

Travel Tips : बसंत के मौसम में दोगुनी हो जाती है इन 6 जगहों की खूबसूरती, कर लें टूर 

Travel Tips : बसंत का मौसम बेहद ही खूबसूरत होता है. इस समय पर न तो ज्यादा गर्मी होती और न ही ज्यादा सर्दी होती है. भारत की कुछ जगहों की सुंदरता इस मौसम में दोगुनी हो जाती है. आइए जानते हैं कि वे कौन सी जगहे हैं, जहां आपको बसंत में घूमने जाना चाहिए. 

India Daily Live
Travel Tips :  बसंत के मौसम में दोगुनी हो जाती है इन 6 जगहों की खूबसूरती, कर लें टूर 
Courtesy: unsplash

Travel Tips: भारत में मौजूद कुछ जगहों की सुंदरता बसंत के मौसम में दोगुनी हो जाती है. इस महीने में न तो ज्यादा सर्दी होती है और नही ज्यादा गर्मी होती है. इस कारण यह मौसम घूमने के लिए काफी अच्छा होता है. भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर आपको बसंत के मौसम में घूमने जाना चाहिए. 

बसंत का मौसम काफी सुहावना होता है. इस मौसम में घूमने का अपना अलग ही आनंद होता है. अगर आप इस मौसम में घूमने जाना चाहते हैं तो भारत के ये टूरिस्ट प्लेस आपके लिए बेस्ट रहेंगे. 

मुन्नार 

केरल के मुन्नार के चाय के बागानों की खूबसूरती आपको अपना दीवाना बना लेगी. मार्च से मई की शुरुआत तक का समय यहां पर घूमने के लिए बेस्ट है. इस दौरान यहां का तापमान 19 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहता है. बसंत के मौसम में यह जगह स्वर्ग से कम नहीं लगती है. 

शिलांग

मेघालय का शिलांग में भी आप बसंत के महीने में घूमने जा सकते हैं. यहां की खूबसूरती बसंत के महीने में दोगुनी हो जाती है. इस जगह को ईस्ट स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाता है. यहां पर रोडोडेंड्रोन और ऑर्किड फूल खिलते हैं. 

कूर्ग

कर्नाटक के कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है. यहां पर कॉफी के बागान और धुंध भरी पहाड़ियां आपका मन मोह लेने के लिए काफी हैं. कॉफी के फूलों की सुंगध से भरी यह जगह आपको अपना दीवाना बना लेगी. 

गुलमर्ग

कश्मीर का गुलमर्ग काफी खूबसूरत डेस्टिनेशन है. बसंत ऋतु में यहां पर बर्फ पिघलना शुरू हो जाती है. इसके साथ ही यहां पर लगे रंग-बिरंगे फूल बेहद मनमोहक लगते हैं. 

ऊटी

तमिलनाडु के ऊटी को भी आप बसंत के महीने में एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां पर फूल आदि के बाग देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं. तमिलनाडु में यह काफी खूबसूरत जगह है. 

जीरो वैली

अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली में आप बसंत के महीने में घूमने जा सकते हैं. यहां मेघना गुफा मंदिर, जीरो प्लूटो, तारिन फिश फार्म आदि काफी सारी घूमने लायक जगहें हैं. आप पेंज नदी बेसिन के पास जीरो वैली में कैंपिंग करने के लिए भी जा सकते हैं.