menu-icon
India Daily

Relationship Tips : पत्नी या गर्लफ्रेंड को भूलकर भी न बताएं ये 5 बातें, मुश्किल कर देगी आपका जीना

Relationship Tips :  अगर आप रिलेशनशिप या शादीशुदा जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो आपको अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड से कुछ बातों को छिपाकर रखना चाहिए. आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिनको किसी लड़के को अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड से कभी भी शेयर नहीं करना चाहिए. 

India Daily Live
Relationship Tips : पत्नी या गर्लफ्रेंड को भूलकर भी न बताएं ये 5 बातें, मुश्किल कर देगी आपका जीना
Courtesy: pexels

Relationship Tips : अक्सर देखा गया है कि लड़के जब किसी रिलेशनशिप में आते हैं या फिर शादी करते हैं तो अपनी फीमेल पार्टनर से अपने जीवन की सारी बातें शेयर करने लगते हैं. कई लड़के तो खुद के अपमान आदि की बातें भी अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड से शेयर कर देते हैं. इसको लेकर आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातों को बताया है, जो किसी भी लड़के को अपनी पत्नी या फिर पति से नहीं कहनी चाहिए. 

अगर आप चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप या फिर शादी लंबी चले तो आपको अपनी फीमेल पार्टनर से कुछ बातों को छिपाकर रखना चाहिए. आचार्य चाणक्य के अनुसार इन बातों को बताने से आपका जीवन कठिन हो सकता है. इस कारण आपको कुछ बातों को गुप्त ही रखना चाहिए. आइए जानते हैं कि वे कौन सी बातें हैं, जो किसी भी लड़के को अपने पार्टनर से शेयर नहीं करनी चाहिए. 

असली कमाई 

आपको अपनी महिला पार्टनर को कभी भी अपनी असली कमाई नहीं बतानी चाहिए. यदि पत्नी समझदार न हो तो वह पति की कम कमाई होने पर उसकी इज्जत नहीं करती है. हमेशा उसकी कमाई को लेकर ताने देती रहती है. वहीं, अगर पति की कमाई ज्यादा होती है तो वह फिजूलखर्ची करने लगती है. 

किया गया दान

शास्त्रों में वर्णित है कि दिया गया दान कभी भी किसी को भी नहीं बताना चाहिए. अगर आपने किसी को कुछ दान दिया है तो इसकी जानकारी आपके दूसरे हाथ को भी नहीं होनी चाहिए. अगर आपकी लाइफ पार्टनर कंजूस या लालची होगी तो वह दान की बात जानकर आपसे झगड़ा कर सकती है. 

अपनी कमजोरी न बताएं

किसी भी लड़के को अपनी कमजोरी गर्लफ्रेंड या पति को नहीं बतानी चाहिए. कई बार महिलाएं इस बात को किसी और को बता देती हैं. वहीं, अगर पत्नी गलत है तो वह इसका खुद ही फायदा उठाने लगती है. इस कारण आपको अपनी कमजोरी कभी भी अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को नहीं बतानी चाहिए. 

अपने अपमान की बात

अगर आपका कहीं पर अपमान हुआ है तो आपको यह बात अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को नहीं बतानी चाहिए. अगर पत्नी दुष्ट होगी तो वह आपका मजाक बनाएगी. वहीं, अगर वह आपसे प्रेम करती होगी तो उसमें अपमान करने वाले से प्रतिशोध की भावना रख लेगी. 

अपने अतीत की न दें जानकारी

आपको अपनी पत्नी को अपने अतीत की जानकारी भूलकर भी नहीं देनी चाहिए. ऐसा करने से जब भी वह नाराज होगी तो इस बात को दोहराने की कोशिश करेगी. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.