Mercury Transit 2024 : बस कुछ दिन बाद 'राजकुमार' करेंगे कमाल, बदलेगा इन 3 राशि वालों का हाल

Mercury Transit 2024 : बस कुछ दिन बाद ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. उनके राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशि वालों को बंपर लाभ होने वाला है. इस दिन के बाद से इन राशि वालों के गोल्डन पीरियड की शुरुआत हो जाएगी. 

freepik
India Daily Live

Mercury Transit 2024 : बुध को बुद्धि और विवेक का कारक माना जाता है. बुध जब भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है. मार्च के महीने में बुध अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं. ग्रहों के राजकुमार बुध आगामी 7 मार्च को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं.

अभी बुध ग्रह कुंभ राशि में मौजूद हैं और सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण कर रहे हैं. वहीं, 7 मार्च को बुध मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. मीन राशि में प्रवेश करते ही बुध वहां पहले से मौजूद मायावी ग्रह राहु के साथ अपनी युति बनाएंगे. यह युति 25 मार्च तक रहेगी. इसके बाद बुध मीन राशि से मेष राशि में गोचर कर जाएंगे. बुध के मीन राशि में प्रवेश करने से कई राशि वालों को बंपर लाभ होने वाला है. आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां है, जिनके लिए बुध का यह गोचर काफी फायदेमंद रहने वाला है. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए भी बुध का यह गोचर काफी अच्छा रहने वाला है. आपकी हर योजना सफल होगी. इसके साथ ही आपको यात्रा करने को मिल सकती है. आपका स्वास्थ्य भी इस दौरान काफी अच्छा रहने वाला है. हेल्दी डाइट लें. व्यापार में भी फायदा होगा. 

तुला राशि

बुध के मीन राशि में प्रवेश करते ही तुला राशि वालों का भाग्योदय होने वाला है. इन राशि वालों की सभी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी. इसके साथ ही व्यापार में धन को लेकर हो रहीं समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. आप अपनी सूझबूझ के दम पर फरफॉरमेंस को भी इंप्रूव करेंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा. 

कुंभ राशि

बुध का गोचर कुंभ राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. विद्यार्थियों के लिए यह गोचर सफलता दिलाने वाला रहेगा. अच्छी परियोजनाओं के साथ ही आप व्यापार में प्रॉफिट कमा सकते हैं. हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा. आपको धन लाभ भी होगा. माता की देखभाल करें. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.