menu-icon
India Daily

नौकरी में आ रही है दिक्कत या बनी हुई हैं धन संबंधी समस्याएं, सब होंगी दूर बस गुरुवार को कर लें गुड़ के ये उपाय

Gud Ke Upay : गुरुवार का दिनबृहस्पति देव और भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन गुड़ के कुछ उपायों को अपनाकर आप तमाम परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं.

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
नौकरी में आ रही है दिक्कत या बनी हुई हैं धन संबंधी समस्याएं, सब होंगी दूर बस गुरुवार को कर लें गुड़ के ये उपाय

नई दिल्ली. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. शास्त्रों में इस दिन पर देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की पूजा का भी विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि इस दिन गुड़ के कुछ खास उपायों को करने से जीवन में धनधान्य की कमी नहीं होती है. इसके साथ ही उसे जीवन में खूब तरक्की मिलती है.

कुंडली में अगर गुरु मजबूत हो तो व्यक्ति को जीवन में काफी तरक्की मिलती है. उसके सारे कार्य सफल होते हैं और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है. वहीं, गुरु के कमजोर होने से व्यक्ति को हर कार्य में असफलता का सामना करना पड़ता है और आर्थिक तंगी भी बनी रहती है. इस दिन बृहस्पति देव की पूजा करने और व्रत रखने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसके साथ ही इस दिन गुड़ के कुछ उपायों को करने से जीवन में आने वाली तमाम परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है.

गुरुवार के दिन कर सकते हैं ये उपाय

1- गुरुवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद केले के पेड़ में भीगी हुई चने की दाल और एक गुड़ की डली अर्पित करें. मान्यता है कि 5 गुरुवार ऐसा करने से धन से जुड़ीं सारी दिक्कतें समाप्त हो जाती हैं. इसके साथ ही मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

2- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना चाहिए. इस दिन उन्हें पीले फूल, चने की दाल और गुड़ भी अर्पित करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

3- इस दिन शाम को एक गुड़ की डली और 7 साबुत हल्दी की गांठ और एक रुपये के सिक्के को एक पीले कपड़े में बांधकर किसी अज्ञात जगह फेंक दें. मान्यता है कि ऐसा करने से अधूरी मनोकामना पूरी होती है.

4- इस दिन बृहस्पति देव को गुड़ चढ़ाने से सिर्फ गुरु के साथ-साथ सूर्य और मंगल ग्रह भी सकारात्मक प्रभाव देते हैं. इसके आपके कार्यों में आने वाली अड़चनें दूर हो जाती हैं.

5- आपको नौकरी नहीं मिल रही है तो किसी इंटरव्यू में जाने पर घर से निकलते समय रास्ते में किसी गाय को आटा या गुड़ खिलाना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से हर काम में सफलता मिलती है.

6- गुरुवार को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ का दान करने से आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होने लगती है. गुरुवार के दिन गाय को आटे की लोई में गुड़ भरकर खिलाने से शादी में आ रही अड़चनें दूर हो जाती हैं. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com   इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.