Planet Transit : शुक्र,शनि, सूर्य और चंद्रमा आए एक साथ, महाशिवरात्रि से बदल जाएगा इन 3 राशि वालों का भाग्य
Planet Transit : महाशिवरात्रि के दिन से कई राशि वालों का भाग्योदय होने वाला है. इसका कारण कई शुभ योगों का बनना है. कुंभ राशि में सूर्य,चंद्रमा, शनि और शुक्र एक साथ विराजमान हैं. इससे भी कई राशि वालों को लाभ होने वाला है.
Planet Transit : महाशिवरात्रि के दिन से कुछ राशि को लोगों की बल्ले-बल्ले होने जा रही है. इस दिन कई सारे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही कुंभ राशि में शनि, सूर्य, शुक्र की भी युति बन रही है. वहीं, मीन राशि में राहु और बुध विराजमान हैं.
8 मार्च की रात्रि 9:20 पर चंद्रमा भी कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस कारण शिवरात्रि पर शिव,सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. इसके साथ ही श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का भी शुभ संयोग शिवरात्रि के दिन बन रहा है. ऐसे में कई राशि वालों का भाग्योदय होना तय है. आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनका 8 मार्च से भाग्योदय होने वाला है.
मेष राशि
मेष राशि वालों का महाशिवरात्रि के दिन से भाग्योदय हो जाएगा. शनि, शुक्र और सूर्य व चंद्रमा की युति से इस राशि वालों की हेल्थ में सुधार आएगा. इसके साथ ही आपको अपने साथियों का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को व्यापार में खूब लाभ होगा. घर में सुख और शांति आएगी. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.
Also Read
वृषभ राशि
शिवरात्रि के दिन शनि, शुक्र और चंद्रमा और सूर्य की चाल से शुभ योगों का निर्माण होगा. इस कारण आपके जीवन की मुश्किलें अब खत्म होने लगेंगी. करियर में भी आपको खूब तरक्की मिलेगी. नौकरी में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं. आप इस दौरान किसी यात्रा पर भी जा सकत हैं. इस दौरान आपको हेल्थ पर ध्यान रखना होगा.
तुला राशि
महाशिवरात्रि पर बनने वाले ये शुभ योग से तुला राशि वालों का जीवन बेहद सुखमय होने वाला है. इस दौरान आपको तरक्की के नए मार्ग मिलेंगे. इसके साथ ही आप प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं. अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपको कई नए टास्क मिल सकते हैं. छोटी-छोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे. आपकी लव लाइफ में भी भरपूर रोमांस बना रहने वाला है.आपको आकस्मिक धन लाभ होगा.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.