T20 World Cup 2026

Sun Transit 2024 : ग्रहों के राजा मार्च में करेंगे कमाल, इन 3 राशि वालों के जीवन में होगा धमाल

Sun Transit 2024 :  ग्रहों के राजा सूर्य अभी कुंभ राशि में विराजमान हैं. जल्द ही वे मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. मीन राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरु हो जाएंगे. 

pexels
Mohit Tiwari

Sun Transit 2024 : सूर्य हर महीने में राशि परिवर्तन करते हैं. सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है. सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. सूर्य की चाल काफी अधिक मायने रखती है. अभी सूर्य कुंभ राशि में विराजमान हैं. इस राशि में सूर्य अपने पुत्र शनि के साथ विराजमान हैं. इसके साथ ही बुध ग्रह भी कुंभ राशि में ही विराजमान हैं और सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग बना रहे हैं. 

आगामी 14 मार्च 2024 की दोपहर 12 बजकर 46 पर सूर्य देव मीन राशि में गोचर कर जाएंगे. मीन राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा. आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं जिनके लिए सूर्य का मीन राशि में गोचर किन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा. 

वृषभ राशि

ग्रहों के राजा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही वृषभ राशि वालों को काफी लाभ होने वाला है. करियर में प्रमोशन मिलने के साथ ही आपके रुक हुए कार्य भी इस दौरान पूरे हो जाएंगे. आपके जीवन में समृद्धि आएगी. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा. परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा. 

कन्या राशि

सूर्य के मीन राशि गोचर करते ही कन्या राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा. इस दौरान आपको व्यापार में बंपर लाभ होगा. लव लाइफ में चल रहीं मुश्किलों का अंत होगा. इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा. 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए भी सूर्य का यह गोचर काफी अच्छा रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. हालांकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं तो आपको अपने बजट का ध्यान रखना होगा. नए कार्य की शुरुआत होने की संभावना है और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.