नई दिल्ली: भारत में इस समय इस्लामी कैलेंडर का सबसे पवित्र महीना 'माह-ए-रमजान' अपनी पूरी रूहानी रोशनी के साथ छाया हुआ है. चारों तरफ इबादत का नूर है और मस्जिदों से आती तरावीह की गूंज इस महीने की पाकीजगी को और बढ़ा रही है. गौरतलब है कि रमजान हिजरी कैलेंडर का नौवां महीना होता है, जिसे आत्म-शुद्धि और खुदा की इबादत के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है. भारत में इस मुबारक महीने का आगाज 19 फरवरी 2026 को हुआ था.
सफलतापूर्वक चार रोजे मुकम्मल करने के बाद, रोजेदार सोमवार, 23 फरवरी 2026 को पांचवा रोजा रखेंगे. इस्लामी मान्यताओं के अनुसार, रमजान का हर दिन अपने आप में खास है, लेकिन पांचवे रोजे को 'दुआ का दरख्त' (प्रार्थना का वृक्ष) कहा जाता है. यह दिन रोजेदारों को अल्लाह की इबादत करने का सही सलीका सिखाता है.
धर्म गुरुओं के अनुसार, 'तक्वा' (अल्लाह का डर और परहेजगारी) और 'सदाकत' (सच्चाई) ही रोजे की असली पाकीजगी है. जो रोजेदार पूरे इमान और नियमों के साथ पांचवा रोजा रखते हैं, उनके लिए यह दुआओं के फल देने वाले पेड़ के समान होता है. रमजान के दौरान मुसलमान न केवल रोजा रखते हैं, बल्कि नमाज और 'जकात' (दान) जैसे इस्लाम के अहम फर्जों को भी एक साथ पूरा करते हैं, जो इसे सामाजिक समरसता का महीना भी बनाता है.
(23 फरवरी 2026) रोजा रखने और उसे खोलने के लिए वक्त की पाबंदी बेहद जरूरी है. भारत के विभिन्न शहरों में भौगोलिक स्थिति के अनुसार सहरी और इफ्तार के समय में अंतर होता है. नीचे प्रमुख शहरों के लिए सोमवार का समय दिया गया है:
| शहर का नाम | सेहरी समय (23 Feb) | इफ्तार समय (23 Feb) |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 05:33 AM | 06:18 PM |
| नोएडा (Noida) | 05:32 AM | 06:17 PM |
| चेन्नई (Chennai) | 05:16 AM | 06:18 PM |
| लखनऊ (Lucknow) | 05:18 AM | 06:05 PM |
| पुणे (Pune) | 05:44 AM | 06:39 PM |
| मुंबई (Mumbai) | 05:48 AM | 06:43 PM |
| कोलकाता (Kolkata) | 04:47 AM | 05:38 PM |
| हैदराबाद (Hyderabad) | 05:25 AM | 06:22 PM |
| पटना (Patna) | 04:49 AM | 05:48 PM |
| भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) | 04:56 AM | 05:50 PM |
| जयपुर (Jaipur) | 05:38 AM | 06:25 PM |
| इंदौर (Indore) | 05:37 AM | 06:28 PM |
| बेंगलुरु (Bengaluru) | 05:27 AM | 06:28 PM |
| अहमदाबाद (Ahmedabad) | 05:50 AM | 06:41 PM |
| सूरत (Surat) | 05:49 AM | 06:41 PM |
| कानपुर (Kanpur) | 05:20 AM | 06:07 PM |
| रांची (Ranchi) | 04:59 AM | 05:50 PM |