ग्रह-नक्षत्रों की गति से दिन का फल तय होता है. आज रविवार है, और चंद्रमा मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में स्थित है. कुछ जन्मों में मूल नक्षत्र का प्रभाव भी आ सकता है, जिसके लिए शांति पूजा का सुझाव दिया जाता है. गुरु वक्री मिथुन में, केतु सिंह में, मंगल उच्च का मकर में (जल्द कुंभ में प्रवेश करेगा), जबकि कुंभ में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की युति है. शनि मीन में गोचर कर रहा है. आइए जानें 12 राशियों के लिए आज का हाल कैसा रहेगा.
मेष राशि- आप आज आकर्षण का केंद्र बनेंगे, समाज में सम्मान बढ़ेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. सिरदर्द या आंखों की समस्या पर नजर रखें. आय में उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन कुल मिलाकर लाभ का दिन रहेगा. व्यापार ठीक चलेगा और स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा.
वृषभ राशि- चिंता और बेचैनी बढ़ सकती है, सिरदर्द या आंखों में परेशानी हो सकती है. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, कोर्ट-कचहरी या राजनीति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें. पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. जोखिम भरे फैसले टालें. प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा.
मिथुन राशि- नए आय के स्रोत खुलेंगे, पुराने से भी लाभ मिलेगा. यात्रा योग बनेगा और शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन रक्त संबंधी समस्या पर ध्यान दें। प्रेम-संतान में सुधार दिखेगा. व्यापार में थोड़ी अस्थिरता रहेगी.
कर्क राशि- व्यापार में प्रगति होगी, कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है. नौकरी में अच्छा प्रदर्शन रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय और प्रेमपूर्ण रहेगा. हालांकि पिता के स्वास्थ्य, राजनीति या सरकारी कामों में चुनौतियां आ सकती हैं.
सिंह राशि- भाग्य का साथ मिलेगा, करियर में उन्नति होगी. यात्रा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लेकिन स्वास्थ्य और जीवनसाथी से जुड़े मुद्दों पर ध्यान दें. पेट संबंधी परेशानी हो सकती है.
कन्या राशि- परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहेंगी, सावधानी से काम लें. चोट-चपेट या शत्रुओं से सतर्क रहें. पैरों की समस्या हो सकती है, लेकिन आपका प्रभाव बना रहेगा.
तुला राशि- दिन आनंदमय रहेगा. प्रेमी-प्रेमिका या जीवनसाथी से अच्छा समय बीतेगा. करियर में तरक्की होगी. बच्चों की सेहत पर नजर रखें, कुछ विवादास्पद स्थितियां आ सकती हैं.
वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, खासकर सीने में दिक्कत. घर में नकारात्मक वातावरण से बचें. मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. प्रेम-संतान अच्छा रहेगा, व्यापार सामान्य रहेगा.
धनु राशि- भावुकता पर नियंत्रण रखें. छात्रों के लिए अनुकूल समय है. प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा. व्यापार ठीक चलेगा, लेकिन नाक-कान-गले की समस्या या नकारात्मक ऊर्जा से सावधान रहें.
मकर राशि- कड़वी या गंदी बातों से दूर रहें. मुंह या दांतों की समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें. निवेश से बचें. संपत्ति खरीद संभव है, लेकिन घरेलू कलह भी हो सकती है.
कुंभ राशि- बेचैनी और मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन पराक्रम बढ़ेगा. व्यापार विस्तार का अच्छा समय है, योजनाओं को अमल में लाएं. स्थिति चिंताजनक लग सकती है, लेकिन अकारण डरें नहीं.
मीन राशि- धन आगमन बढ़ेगा, परिवार में वृद्धि के योग हैं लेकिन खर्च भी रहेगा. सरकारी कामों में सावधानी बरतें, बच्चों की सेहत देखें. प्रेम में झगड़े से बचें, पार्टनरशिप में दिक्कत आ सकती है. सिर की समस्या पर ध्यान दें.