IPL 2026

BABA VANGA PREDICTION: 2026 में एलियंस से मुलाकात तय? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से वैज्ञानिक भी हैरान

बाबा वेंगा की एक पुरानी और रहस्यमयी भविष्यवाणी फिर से सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि 2026 में इंसान पहली बार एलियंस से संपर्क कर सकते हैं.

India Daily
Ashutosh Rai

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने एक बार फिर लोगों को चौंका कर रख दिया है. उनकी एक पुरानी भविष्यवाणी फिर से सामने आई है. इसमें दावा किया गया है कि 2026 में इंसानों का पहली बार एलियंस से संपर्क हो सकता है. वहीं वैज्ञानिक एक रहस्यमयी इंटरस्टेलर चीज पर नजर रख रहे हैं, जो धरती की ओर बढ़ रहा है.

बाल्कन की नास्त्रेदमस

बाबा वेंगा को बाल्कन की नास्त्रेदमस भी कहा जाता है. अपनी सालों पुरानी एकदम सटीक भविष्यवाणियों के लिए जानी जाती हैं. राजकुमारी डायना की मौत से लेकर COVID-19 महामारी तक, उन्होंने हर चीज की भविष्यवाणी की थी. उनकी भविष्यवाणियां अक्सर सुर्खियां बनती रहती हैं. 2026 के लिए उनकी सबसे ज्यादा चर्चित और रहस्यमयी भविष्यवाणियों में एलियंस संबंधित भविष्यवाणी है.

धरती की ओर बढ़ रहे एलियन

भविष्यवाणी के अनुसार, एलियंस से यह संपर्क अगले साल नवंबर में होगा. बताया जाता है कि उन्होंने इतनी सटीक बात कही थी कि उन्होंने धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने वाले एक अंतरिक्ष यान का भी जिक्र किया था. ठीक इसी समय 16 जुलाई 2025 को प्रीप्रिंट सर्वर arXiv पर एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वैज्ञानिकों की एक टीम ने चेतावनी दी है कि एक एलियन अंतरिक्ष यान धरती की ओर बढ़ रहा है. वे इसी नवंबर में हमला कर सकते हैं.

सैार मंडल के बाहर से आया

इसका नाम 3I/ATLAS रखा गया है. इसे पहली बार 1 जुलाई को देखा गया था और यह 130,000 मील प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से सूरज की ओर बढ़ रहा है. इसकी खोज के ठीक एक दिन बाद, खगोलविदों ने पुष्टि की कि यह हमारे सौर मंडल के बाहर से आया है. शुरुआती जांच से पता चला था कि यह शायद कोई धूमकेतु हो सकता है, जिसका व्यास लगभग 15 मील है.

एलियंस की जासूसी तकनीक का छिपा हिस्सा

हालांकि, अपने शोध पत्र में इनिशिएटिव फॉर इंटरस्टेलर स्टडीज के शोधकर्ताओं वी लोएब, एडम हिबर्ड और एडम क्रॉल ने यह भी सुझाव दिया है कि 3I/ATLAS शायद कोई प्राकृतिक चीज न हो, बल्कि एलियंस की जासूसी तकनीक का कोई छिपा हुआ हिस्सा हो सकता है. यह बात कितनी सच साबित होगी, यह तो सिर्फ समय ही बता सकता है.