menu-icon
India Daily

Yearly Horoscope 2024 : जानें सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है नया साल 2024?

ज्योतिष चक्र की पांचवीं राशि सिंह है. इस राशि का प्रतीक/चिह्न सिंह है. सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं. जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से शुरू होता है, उनकी राशि सिंह होती है. आइए पं. सत्यम  विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सिंह राशि वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है.

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
Yearly Horoscope 2024 : जानें सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है नया साल 2024?

हाइलाइट्स

  • मेहनत अधिक करें सिंह राशि के लोग
  • खानपान में परहेज रखें सिंह राशि के लोग

ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आंकलन किया जाता है. आपके लिए नया साल कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम  विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सिंह राशि वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है.

सिंह वार्षिक राशिफल 2024 (Leo yearly horoscope 2024)

ज्योतिष चक्र की पांचवीं राशि सिंह है. इस राशि का प्रतीक/चिह्न सिंह है. सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं. जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से शुरू होता है, उनकी राशि सिंह होती है.

करियर राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. अष्टम भाव में राहु व्यर्थ का खर्च बढ़ाएंगे इसलिए आपको आमदनी बढ़ाने पर ध्यान देना होगा. मेहनत अधिक होगी. व्यापार करने वाले जातकों को भी इस वर्ष अच्छी सफलता मिलेगी. वर्ष की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए कुछ कमजोर रह सकती है. पढ़ाई पर आपका ध्यान रहेगा और आप दिल से पढ़ना चाहेंगे.

स्वास्थ्य राशिफल

राहु के पूरे साल अष्टम भाव में बने रहने के कारण आपको स्वास्थ्य का ध्यान अधिक रखना पड़ेगा. चोट-चपेट से बचकर रहें. इस वर्ष ऑपरेशन के योग बन रहे हैं. खानपान में परहेज करना आपके लिए लाभदायक रहेगा. 

दांपत्य राशिफल

सूर्य और मंगल वर्ष की शुरुआत में पंचम भाव में रहकर आपके प्रेम संबंधों को खराब करने की कोशिश करेंगे लेकिन गुरु आपके नवम भाव से देखकर मामले को शांत करते जाएंगे और आप अपने रिश्ते को मजबूती देने में सक्षम रहेंगे. आपके और जीवन साथी के व्यक्तित्व में सुधार आएगा.

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.