Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर आजमाएं 7 बांसुरी के चमत्कारी उपाय, घर-परिवार में होगा सुख-समृद्धि का वास!
अगर आपके घर में बार-बार नकारात्मक ऊर्जा का अहसास होता है या दरवाजे से अंदर आते ही भारीपन महसूस होता है, तो मुख्य द्वार के ऊपर पीतल या बांस की बांसुरी को लाल धागे से बांधकर लगाएं.
Janmashtami 2025: भगवान श्रीकृष्ण का नाम सुनते ही मन में उनकी मधुर बांसुरी की धुन गूंज उठती है. यह बांसुरी केवल प्रेम और संगीत का प्रतीक नहीं, बल्कि सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी मानी जाती है. जन्माष्टमी के मौके पर जहां श्रीकृष्ण की पूजा से जीवन में आनंद और समृद्धि आती है, वहीं धार्मिक और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांसुरी रखने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं. मान्यता है कि बांसुरी में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों की ऊर्जा का आशीर्वाद होता है, जो घर में सकारात्मक कंपन फैलाकर नकारात्मकता को खत्म करती है.
अगर आपके घर में बार-बार नकारात्मक ऊर्जा का अहसास होता है या दरवाजे से अंदर आते ही भारीपन महसूस होता है, तो मुख्य द्वार के ऊपर पीतल या बांस की बांसुरी को लाल धागे से बांधकर लगाएं. यह बुरी शक्तियों को घर में प्रवेश करने से रोकता है. इसी तरह, अगर पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव या खटास है, तो शयनकक्ष की पूर्व दिशा में दो बांसुरियां लाल या पीले रेशमी धागे से बांधकर रखें. यह प्रेम, आपसी विश्वास और सामंजस्य बढ़ाने में मदद करती है.
बांस की बांसूरी के उपाय
पैसों की कमी दूर करने के लिए तिजोरी या अलमारी में, जहां आप धन रखते हैं, एक छोटी चांदी की बांसुरी रखें. यह उपाय लक्ष्मी कृपा पाने और धन वृद्धि में सहायक माना जाता है. वहीं बच्चों की पढ़ाई में मन न लगने या ध्यान केंद्रित न होने की समस्या को दूर करने के लिए उनकी स्टडी टेबल पर छोटी बांसुरी रखें. यह बुद्धि, स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करती है.
मानसिक शांति के लिए उपाय
स्वास्थ्य लाभ और मानसिक शांति के लिए घर के मंदिर में श्रीकृष्ण की मूर्ति के पास पीली बांसुरी रखें और रोज सुबह-शाम आरती के समय उस पर हल्की फूंक मारें. माना जाता है कि यह घर के वातावरण को शुद्ध करके रोग और तनाव को दूर करता है. अगर घर में अक्सर झगड़े या कलह रहती है, तो उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में एक पात्र में जल भरकर उसमें पीली बांसुरी डाल दें और रोज जल बदलें. इससे ईशान कोण का दोष खत्म होता है.
व्यापारियों के लिए भी यह उपाय बेहद लाभकारी है. दुकान या ऑफिस के कैश काउंटर पर पीतल की बांसुरी रखने से ग्राहकों की संख्या बढ़ती है और कारोबार में तरक्की होती है.
और पढ़ें
- Kangana Ranaut On Rahul Gandhi: 'सिम्पैथी के लिए ओवरएक्टिंग वाला बुरा एक्सप्रेशन...', कंगना रनौत ने राहुल गांधी की ताजा तस्वीर शेयर कर लिए मजे
- 'पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद, 1 सितंबर से एयर इंडिया की दिल्ली-वाशिंगटन की सीधी उड़ानें रद्द, जानें अधिकारी ने क्या कहा?
- 10 करोड़ का सोना और 5 लाख कैश, बैंक में हथियारबंद बदमाशों ने डाली बड़ी डकैती, 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार