IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026

होली के दिन कर रहे हैं दान पुण्य, नेक काम करने से पहले पढ़ लें ये खबर नहीं तो बिगड़ सकते हैं काम!

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा-अर्चना के साथ दान-पुण्य करना भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. दान से जीवन में सुख-समृद्धि आती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पुण्य का संचय होता है. हालांकि होली पर हर चीज का दान शुभ नहीं होता.

pinterest
Antima Pal

होली का त्योहार रंगों, उल्लास और खुशियों का प्रतीक है. 4 मार्च 2026 को पूरे देश में यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. होली चैत्र मास की पूर्णिमा पर आती है, जो मौसम के बदलाव का समय भी होता है. इस दिन लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं, गुलाल लगाते हैं और मिठाइयां बांटते हैं. लेकिन होली सिर्फ रंग खेलने का पर्व नहीं है. 

होली पर हर चीज का दान शुभ नहीं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा-अर्चना के साथ दान-पुण्य करना भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. दान से जीवन में सुख-समृद्धि आती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पुण्य का संचय होता है. हालांकि होली पर हर चीज का दान शुभ नहीं होता. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ वस्तुओं का दान करने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इससे ग्रह दोष लग सकते हैं या आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. 

आइए जानते हैं कि होली पर किन चीजों का दान करना चाहिए और किनसे परहेज करना बेहतर है. होली पर क्या दान नहीं करना चाहिए. होली के दिन सफेद रंग या सफेद चीजों (जैसे सफेद कपड़े, दूध, चावल आदि) का दान बिल्कुल न करें. मान्यता है कि इससे शुक्र ग्रह और चंद्रमा नाराज हो सकते हैं, जिससे चंद्र दोष लगता है और घर में अशांति आ सकती है. पैसे या नकद का दान भी इस दिन वर्जित माना जाता है. ऐसा करने से धन की हानि या आर्थिक तंगी हो सकती है.

कांच के बर्तन या सामान का दान न करें, क्योंकि यह पारिवारिक कलह बढ़ा सकता है. लोहे या स्टील के बर्तनों का दान भी नहीं करना चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में बाधाएं आ सकती हैं. सरसों का तेल दान करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं, इसलिए इससे बचें. सुहाग की वस्तुएं जैसे सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, आलता आदि किसी को न दें. यह सुहाग पर असर डाल सकता है. कुछ मान्यताओं में पहने हुए कपड़ों या वस्त्र दान से भी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

होली पर क्या दान करना शुभ है

होली पर गेहूं, जौ या अनाज का दान बहुत फलदायी माना जाता है. इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है. तांबे की कोई छोटी वस्तु या चांदी का दान करना शुभ होता है. यह धन लाभ के योग बनाता है. गुलाल और होली के रंगों का दान विशेष रूप से अच्छा माना जाता है. गरीबों या मंदिर में इन्हें बांटने से खुशियां बढ़ती हैं. अन्न-धान्य, फल, मिठाई या कपड़े (गैर-सफेद) का दान भी किया जा सकता है. जरूरतमंदों को भोजन या अनाज देकर पुण्य कमाएं. 

कुछ लोग होलिका दहन में जौ, गेहूं की बालियां या नारियल अर्पित करते हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा लाता है. होली के दिन दान अपनी क्षमता अनुसार करें. मंदिर में या गरीबों को देकर मन को शांति मिलती है. इससे घर में सकारात्मक माहौल रहता है और जीवन में बरकत बनी रहती है. होली का यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत सिखाता है. दान-पुण्य से न केवल दूसरों की मदद होती है, बल्कि खुद के लिए भी सकारात्मक फल मिलते हैं.