T20 World Cup 2026

16 जनवरी से इन लोगों के जीवन में होगा मंगल ही मंगल

Mangal Uday 2024 : साल 2024 की 16 जनवरी से मंगल कुछ राशि वाले लोगों को शुभ फल देने लगेंगे. ऐसा इसलिए हैं क्योंकि मंगल ग्रह धनु राशि में उदय होने जा रहे हैं. 

Mohit Tiwari

Mangal Uday 2024 : ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ता है. जब कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है तो यह कुछ राशि वालों के लिए शुभ और कुछ के लिए अशुभ फल दायक होता है. मंगल को ग्रहों को सेनापति माना जाता है. इसके साथ ही ये भूमिपुत्र भी हैं. ये एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. नए साल पर 16 जनवरी को मंगल धनु राशि में उदय होने वाले हैं. मंगल 16 जनवरी की रात 11 बजकर 7 मिनट पर धनु राशि में उदय हो जाएंगे. मंगल के उदय होने से कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इसके साथ ही इन राशि वालों का भाग्य भी साथ देगा. आइए जानते हैं कि मंगल का धनु राशि में उदय किन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. 

मेष राशि

मंगल का उदय मेष राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. इन राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. इसके साथ ही इस राशि के जो जातक नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं. वे इस अवधि के दौरान ऐसा कर पाएंगे. नौकरी में आपको पदोन्नति भी मिलेगी. व्यापार के क्षेत्र में भी आपको सफलता प्राप्त होगी. धन लाभ के आसार नजर आ रहे हैं. नए प्लान के साथ आप बिजनेस में आगे बढ़ेंगे तो आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी. विदेश से भी पैसा कमाने के योग बनेंगे. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी मंगल का उदय काफी अच्छा रहने वाला है. इस दौरान इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि होगी. कंपटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है. घर में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा. किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही समस्याएं दूर होंगी. इस दौरान आपका झुकाव आध्यात्म की ओर भी होगा. निवेश करने की चाह है तो इस अवधि में धन लाभ के आसार हैं. 

तुला राशि

तुला राशि वालों के तीसरे भाव मंगल का उदय हो रहा है. ऐसे में इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा. नई नौकरी भी मिल सकती है. वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं. व्यापार में भी लाभ के आसार हैं. आपको धन लाभ भी होगा. इसके साथ ही बचत करने में भी आप कामयाब रहेंगे. जीवनसाथी के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का उदय काफी अच्छा रहेगा. आपके सालों से रुके हुए काम पूरे होंगे. इस राशि वालों के काम बनने लगेंगे. धन लाभ होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं. सुख और शांति का माहौल रहेगा. मंगल के शुभ प्रभाव से करियर में भी प्रमोशन होने की संभावना है. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.