Budh Vakri 2024 : बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. बुध ग्रह को बुद्धि, ज्ञान, सोचने की क्षमता और बेहतर तर्क क्षमता और अच्छी कम्युनिकेशन स्किन के कारक ग्रह हैं. इसके साथ ही बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी भी हैं. बुध, कन्या राशि में उच्च और मीन राशि में नीच के होते हैं. बुध की कृपा से व्यक्ति में कई प्रकार की प्रतिभाएं पायी जाती हैं. इसके साथ ही बुध का शुभ प्रभाव जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता दिलाता है.
आगामी नए साल 2024 में बुध ग्रह मेष राशि में व्रकी (उल्टी) चाल चलने जा रहे हैं. बुध ग्रह 02 अप्रैल 2024 की सुबह 03 बजकर 18 मिनट पर मेष राशि में वक्री हो रहे हैं. बुध इस राशि में 25 अप्रैल तक वक्री अवस्था में रहेंगे. इसके बाद वे मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. साल 2024 में बुध की उल्टी चाल कई राशि वालों के लिए खराब समय लेकर आएगी. बुध के वक्री होने पर व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है. इसके साथ ही उसको रिश्तों और करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ता है. बुध की वक्री चाल इन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं.
वृषभ राशि के लोगों के लिए साल 2024 में बुध की वक्री चाल अच्छी नहीं रहने वाली है. आपको करियर में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. बुध के प्रभाव से आपकी वाणी कठोर हो सकती है. इसके कारण आपको कई क्षेत्रों में नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस कारण आपको काफी सोच-समझकर बातचीत करनी चाहिए. बुध की वक्री चाल से आपके रिश्तों में भी समस्या पैदा करेगी. इस कारण साल 2024 में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है.
साल 2024 में बुध की वक्री चाल से सिंह राशि वालों की मुश्किलें बढ़ेंगी. इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. बुध की यह उल्टी चाल आपके वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव लेकर आएगी. आपकी अपने पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ेंगी. नवविवाहितों के लिए भी बुध की वक्री चाल परेशानियां लेकर आएगी. आपकी कठोर वाणी आपके संबंधों को बिगाड़ेगी. आपको कोई भी निर्णय बड़ी सावधानी से लेना होगा. इसके साथ ही आपको व्यापार में भी घाटा देखने को मिल सकता है.
साल 2024 में बुध की वक्री चाल आपके मान-सम्मान के लिए ठीक नहीं रहने वाली है. इस कारणों से आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है. आपके कई बिगड़े काम बन सकते हैं. ऑफिस में भी आपको अपने कार्यों में रुकावट देखने को मिलेगी. इस राशि के लोगों के करियर में आपको नए साल में प्रगति देखने को नहीं मिलेगी. बुध की वक्री चाल के दौरान आपको अपने करियर से जुड़ा कोई भी फैसला सावधानी से करना चाहिए. आपकी अपनी पार्टनर के साथ भी अनबन रह सकती है.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.