4, 6 या 9 डंठल वाला Bamboo Plant बर्बाद कर रहा है आपका घर, पड़ जाएगा उल्टा असर!
फेंगशुई में बांस के पौधे को सकारात्मक ऊर्जा और सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस खबर में जानिए कि घर या दफ्तर में कितने डंठल वाला बैम्बू प्लांट लगाना शुभ होता है.
फेंगशुई में पेड़ पौधों को बेहद खास माना गया है. कहा जाता है कि कुछ पौधे घर और दफ्तर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक माहौल बनाते हैं. इन्हीं में से एक है बैम्बू प्लांट यानी बांस का पौधा. बांस का पौधे जिसे फेंगशुई में सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि अगर इसे सही दिशा और सही संख्या में लगाया जाए तो जीवन में सुख शांति और आर्थिक उन्नति बनी रहती है. यही वजह है कि आजकल लोग घर और ऑफिस दोनों जगह लकी बैम्बू प्लांट रखना पसंद कर रहे हैं. लेकिन फेंगशुई के मुताबिक हर डंठल वाले बांस के पौधे का अलग महत्व होता है. आइए जानते हैं कौन सा बैम्बू प्लांट किस काम के लिए शुभ माना जाता है.
1 डंठल वाला बांस का पौधा
फेंगशुई के मुताबिक 1 डंठल वाला बांस का पौधा घर में एकता और विकास का प्रतीक माना जाता है. यह आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है. अगर इसे दफ्तर में रखा जाए तो करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं. छात्रों और नौकरी करने वालों के लिए इसे काफी शुभ माना गया है.
2 डंठल वाला बांस का पौधा
2 डंठल वाला बैम्बू प्लांट प्यार और रिश्तों का प्रतीक माना जाता है. इसे खास तौर पर शादीशुदा लोगों के लिए शुभ बताया गया है. फेंगशुई मान्यता के अनुसार इसे बेडरूम में रखने से पति पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और आपसी प्यार बढ़ता है. जो लोग अपने रिश्तों में मधुरता चाहते हैं उनके लिए यह पौधा अच्छा माना जाता है.
3 डंठल वाला बांस का पौधा
3 डंठल वाला बांस का पौधा सुख, लंबी उम्र और अच्छी सेहत का प्रतीक माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार में शांति का माहौल रहता है. यह घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य बढ़ाने में भी मदद करता है.
5 डंठल वाला बांस का पौधा
फेंगशुई के मुताबिक 5 डंठल वाला बैम्बू प्लांट धन, शक्ति और सफलता से जुड़ा होता है. मान्यता है कि इसे घर की उत्तर दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. वहीं अगर इसे ऑफिस में रखा जाए, तो नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलने की संभावना बढ़ती है.
8 और 10 डंठल वाला बांस का पौधा
आठ डंठल वाला बैम्बू प्लांट धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. वहीं 10 डंठल वाला पौधा सफलता और खुशहाली से जुड़ा होता है. फेंगशुई के अनुसार ये दोनों पौधे घर और दफ्तर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाते हैं और जीवन में नई उपलब्धियों के रास्ते खोलते हैं.
किस दिशा में लगाना होता है शुभ?
फेंगशुई मान्यता के अनुसार बांस के पौधे को घर की पूरब दिशा में रखना सबसे शुभ माना गया है. इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और आपसी समझ बनी रहती है. अगर दांपत्य जीवन में खुशहाली चाहिए तो बैम्बू प्लांट को कांच के जार में लगाकर उस पर लाल रंग का रिबन बांधना शुभ माना जाता है. दफ्तर में इसे पूर्व या दक्षिण दिशा में रखने की सलाह दी जाती है. ऐसा करने से करियर और बिजनेस में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है.
और पढ़ें
- 'बैड टाइमिंग...', ईरान युद्ध के कारण अपने बेटे की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे ट्रंप, कहा-दबाव है
- खत्म हो जाएगा युद्ध, ईरान-अमेरिका की चल रही आखिरी बातचीत! मसौदे पर समझौते के बाद होगी शांति की घोषणा
- Cannes 2026 में जलवा बिखेरनी निकलीं ऐश्वर्या राय बच्चन, एयरपोर्ट पर ब्लैक में ट्विनिंग करती दिखीं बेटी आराध्या