menu-icon
India Daily

आज का राशिफल, ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत; जानें 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन

आज 12 अप्रैल रविवार को राशिफल में कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत हैं. मेष, मिथुन, तुला और वृश्चिक वालों को लाभ और सफलता के योग दिख रहे हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
आज का राशिफल, ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत; जानें 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन
Courtesy: India Daily

नई दिल्ली: आज रविवार 12 अप्रैल 2026 को सूर्य और चंद्रमा की स्थिति कई राशियों को खास प्रभावित कर रही है. कुछ राशियों में धन-लाभ और खुशियां दिख रही हैं तो कुछ में सावधानी बरतने की सलाह है. राशि विशेषज्ञों के अनुसार आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. छोटी यात्राएं, व्यापारिक लाभ और भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. सही उपाय अपनाकर नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है. 

मेष राशि: भाग्य साथ देगा
मेष वालों के लिए आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. छोटी यात्रा हो सकती है और व्यापार में अच्छा लाभ संभव है. स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है जिससे मन उदास रहेगा. संतान पक्ष में हल्की चिंता रहेगी. सूर्य को जल अर्पित करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी.

वृषभ राशि: सतर्कता जरूरी
वृषभ राशि वालों को आज सावधानी बरतनी चाहिए. छोटी-मोटी चोट या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है. व्यापार की स्थिति मजबूत बनी रहेगी लेकिन प्रेम और संतान पक्ष कमजोर रह सकता है. स्वास्थ्य में सुधार दिख रहा है, लापरवाही न करें. हरी वस्तु पास रखने से शुभ फल मिलेंगे

मिथुन राशि: खुशियां छाएंगी
मिथुन वालों का आज का दिन आनंदमय रहेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात का योग बन रहा है. व्यापार अच्छा चलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हरी वस्तु साथ रखने से लाभ और बढ़ेगा.

कर्क राशि: धैर्य रखें
कर्क राशि वालों की सेहत आज थोड़ी प्रभावित रह सकती है. प्रेम, संतान और व्यापार में तुरंत बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा. भविष्य की संभावनाएं अच्छी हैं इसलिए धैर्य बनाए रखें. लाल रंग की कोई वस्तु पास रखना शुभ रहेगा.

सिंह राशि: भावनाएं नियंत्रित रखें
सिंह राशि वालों को अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिए. स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी. व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी. नीली वस्तु का दान करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

कन्या राशि: संपत्ति का योग
कन्या वालों के लिए भूमि, मकान या वाहन खरीदने का अच्छा समय है. घर में कलह और स्वास्थ्य पर हल्का असर पड़ सकता है. प्रेम में बहस हो सकती है. संतान का स्वभाव उग्र रहेगा. पीली वस्तु दान करने से लाभ होगा.

तुला राशि: शत्रुओं पर विजय
तुला राशि वालों का शत्रुओं पर दबदबा रहेगा. पराक्रम से सफलता मिलेगी और व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा. जीवन रंगीन बनेगा लेकिन मन चंचल रहेगा. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.

वृश्चिक राशि: धन लाभ के योग
वृश्चिक वालों के लिए धन आने के मजबूत संकेत हैं. परिवार और मित्र बढ़ेंगे. निवेश, जुआ या सट्टे से दूर रहें. स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य रहेगा. लाल वस्तु पास रखना फायदेमंद होगा.

धनु राशि: आकर्षण बढ़ेगा
धनु राशि वालों को जरूरी चीजें आसानी से मिलेंगी. लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. व्यवहार सौम्य रहेगा. प्रेम में उलझन और संतान का उग्र व्यवहार रह सकता है. व्यापार ठीक चलेगा. लाल वस्तु साथ रखें.

मकर राशि: चिंता का माहौल
मकर वालों का मन चिंता और बेचैनी से भरा रहेगा. खर्च बढ़ सकता है. प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा लेकिन मन उदास रहेगा. काली जी को प्रणाम करना शुभ फल देगा.

कुंभ राशि: नए अवसर खुलेंगे
कुंभ राशि वालों में घबराहट रहेगी लेकिन आय के नए स्रोत खुलेंगे. पुराना धन भी वापस आ सकता है. यात्रा संभव है और सकारात्मकता बनी रहेगी. हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा.

मीन राशि: सफलता मिलेगी
मीन राशि वालों को कोर्ट-कचहरी में जीत मिल सकती है. राजनीतिक और व्यापारिक सफलता के अच्छे संकेत हैं. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. नीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.