Chandra Grahan 2026: होली 2026 पर ब्लड मून का असर, 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा. भारत में इसी दिन होली का त्योहार भी मनाया जाएगा. होली के दिन पड़ने वाला यह चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए थोड़ा कठिन समय ला सकता है.
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा. खास बात यह है कि इसी दिन भारत में होली का त्योहार भी मनाया जाएगा. होली फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और इसी दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ेगा. यह ग्रहण भारत में साफ दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा.
जब सूर्य की रोशनी पृथ्वी से होकर चंद्रमा तक पहुंचती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेती है, तब चंद्र ग्रहण होता है. इस दौरान चंद्रमा लाल या तांबे जैसे रंग का दिखाई देता है, जिसे आमतौर पर ब्लड मून कहा जाता है.
ग्रहण का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चंद्र ग्रहण का असर मानव जीवन और प्रकृति पर पड़ता है. इसका प्रभाव मन, भावनाओं, नींद, मानसिक स्थिति, स्वास्थ्य और गर्भ में पल रहे शिशु पर भी माना जाता है. साल 2026 में होली के दिन पड़ने वाला यह चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए थोड़ा कठिन समय ला सकता है. इस कारण इन राशि वाले जातक को इस दौरान कुछ सतर्कता बरतनी पड़ेगी.
इन राशियों को रहना होगा सतर्क
कन्या राशि
इस ग्रहण के दौरान कन्या राशि वालों को कामकाज में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. धन से जुड़ी परेशानियां और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. साथ ही कन्या राशि वाले इस दौरान अरने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए शांत रहना और विवाद से दूर रहना इनके लिए बेहतर रहेगा.
मकर राशि
कन्या राशि के बाद जिस राशि के जातक पर असर होगा वह है मकर राशि. मकर राशि के जातकों को इस समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. इन्हें दुर्घटना या विरोधियों से परेशानी हो सकती है. खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. नौकरी या काम से जुड़े बदलाव के संकेत भी मिल सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर फैसले लें.
मीन राशि
मीन राशि वालों को शारीरिक कमजोरी, मानसिक चिंता और कामों में रुकावट महसूस हो सकती है. साथ ही तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना और खुद का ध्यान रखना जरूरी होगा.
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें
ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस ग्रहण काल के दौरान लोगो को क्या करना चाहिए. तो बता दें ग्रहण के दौरान लोगो को भोजन करने से बचना चाहिए, कोई भी नया काम शुरू न करें, देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श न करें, बिना जरूरत बाहर न जाएं, बाल कटवाना या दाढ़ी बनवाना टाल दें.