बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं. दावों के अनुसार, सितंबर 2026 में दुनिया के 7 से 8 प्रतिशत हिस्से पर विनाशकारी भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और भीषण बाढ़ आ सकती हैं. यह प्राकृतिक तबाही कई बड़े शहरों का नक्शा बदल सकती है.
कुदरती हादसों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े राजनीतिक संकट की आशंका जताई गई है. यूरोप और एशिया के देशों के बीच बढ़ता तनाव और कूटनीतिक असफलताएं दुनिया को एक नए महायुद्ध की ओर धकेल सकती हैं, जिससे वैश्विक अस्थिरता और बढ़ेगी.
साल के अंत में एलियंस से जुड़े एक सनसनीखेज दावे की भी चर्चा है. अनुयायियों का मानना है कि नवंबर 2026 के आसपास आकाश में एक विशालकाय उड़नतश्तरी दिखेगी, जिससे पहली बार इंसान का सामना एलियंस से होगा. हालांकि, वैज्ञानिक इसे आधुनिक ड्रोन या गुब्बारा ही मानते हैं.
तकनीकी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंसानी नियंत्रण से बाहर हो सकता है. इसके अलावा, प्रमुख बैंकों के दिवालिया होने से भीषण आर्थिक मंदी आ सकती है, जिससे लोग सोने-चांदी में निवेश करेंगे और कीमती धातुओं के दाम रिकॉर्ड तोड़ेंगे.
रूस की राजनीति को लेकर भी बड़ा दावा किया गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वर्ष 2026 के अंत से पहले अपना पद छोड़ सकते हैं. हालांकि, क्रेमलिन की ओर से ऐसी किसी भी राजनीतिक हलचल या स्वास्थ्य संबंधी खबरों का हमेशा खंडन किया गया है.