Baba Vanga Prediction Donald Trump: मोदी को ‘दोस्त’ बताने वाले ट्रंप ने मचाया आर्थिक तूफान, क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ‘आर्थिक सुनामी’ की भविष्यवाणी?

Baba Vanga Prediction Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति ने ग्लोबल व्यापार को हिलाकर रख दिया है. उनकी आक्रामक नीतियों ने न केवल सहयोगी देशों को निशाने पर लिया, बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को एक बड़े संकट की ओर धकेल दिया है.

Social Media
Babli Rautela

Baba Vanga Prediction Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति ने ग्लोबल व्यापार को हिलाकर रख दिया है. उनकी आक्रामक नीतियों ने न केवल सहयोगी देशों को निशाने पर लिया, बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को एक बड़े संकट की ओर धकेल दिया है. बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने 2025-26 के लिए ‘आर्थिक सुनामी’ की भविष्यवाणी की थी, और ट्रंप के टैरिफ युद्ध को देखते हुए यह चेतावनी सच होती प्रतीत हो रही है. 

बाबा वेंगा ने 9/11 हमले और प्रिंसेस डायना की मृत्यु जैसी घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी, और अब उनकी 2025 की आर्थिक आपदा की भविष्यवाणी वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल के साथ मेल खाती दिख रही है. 

बाबा वेंगा की ‘आर्थिक सुनामी’ की भविष्यवाणी  

ट्रंप ने अप्रैल 2025 से शुरूआत करते हुए 60 से अधिक देशों पर भारी टैरिफ लागू किए, जिसमें भारत और ब्राजील पर 50% और चीन पर 145% तक की भारी शुल्क दरें शामिल हैं. 5 अप्रैल को ट्रंप ने इसे ‘लिबरेशन डे’ करार दिया, जब उन्होंने 10% का बेसलाइन टैरिफ लागू किया. इसके जवाब में चीन ने अमेरिकी सामानों पर 84% टैरिफ लगाया, जिसके बाद ट्रंप ने चीन पर टैरिफ को 145% तक बढ़ा दिया. इस टैरिफ युद्ध ने शेयर बाजारों में भारी गिरावट ला दी, और विशेषज्ञों ने वैश्विक मंदी की चेतावनी दी है, जो 1987 के बाद सबसे खराब हो सकती है. 

भारत और ब्रिक्स देशों पर बढ़ता दबाव  

भारत, जो कभी ट्रंप का ‘अच्छा दोस्त’ था, अब उनकी नीतियों का शिकार बन रहा है. रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर 50% टैरिफ और एक्सट्रा पेनाल्टी लगाई गई है, जिससे भारतीय निर्यातकों को भारी नुकसान हो रहा है. फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन्स के अध्यक्ष एस.सी. राल्हन ने कहा, 'इस अचानक लागत वृद्धि को सहन करना व्यवहार्य नहीं है. मार्जिन पहले से ही कम हैं.' 

ट्रंप की टैरिफ नीति ने शेयर बाजारों को अस्थिर कर दिया है. 1 अगस्त को अमेरिकी शेयर बाजार में मई के बाद की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट दर्ज की गई, जिसमें S&P 500 में 2.36% की कमी आई है. यूरोप और एशिया के बाजार भी प्रभावित हुए, जिसमें यूरो स्टॉक्स 50 में 3.49% और निक्केई 225 में 1.58% की गिरावट देखी गई. निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ रही है, और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक टैरिफ युद्ध चलने से वैश्विक अर्थव्यवस्था 1.8% तक सिकुड़ सकती है और उपभोक्ता कीमतें 2.3% तक बढ़ सकती हैं.