menu-icon
India Daily

विवाह में हो रही हो देरी तो गुरुवार को कर लें ये उपाय, जल्द बजेगी घर में शहनाई

अगर आपकी उम्र बढ़ती जा रही है, लेकिन शादी नहीं हुई है या फिर तय होकर टूट जा रही है तो आप गुरुवार के दिन कुछ आसान से उपाय अपना सकते हैं.

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
विवाह में हो रही हो देरी तो गुरुवार को कर लें ये उपाय, जल्द बजेगी घर में शहनाई

नई दिल्ली. जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु की कृपा से जीवन में हर तरह का सुख और ऐश्वर्य प्राप्त होता है. माना जाता है भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से किसी व्यक्ति के जीवन में चल रहीं सभी समस्याओं का अंत होता है. गुरुवार को दिन भगवान विष्णु का दिन होता है. ऐसा कहा जाता है कि जहां पर नारायण का वास होता है, वहां पर लक्ष्मी जी खुद निवास करती है. श्रीहरि की कृपा होने से जीवन में धन, ऐश्वर्य और सुख-संपदा की कभी कमी नहीं होती है. इसके साथ ही अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है तो भगवान विष्णु की पूजा करने से आपकी यह समस्या दूर हो सकती है.

इन उपायों से बनते हैं विवाह के योग

1- गुरुवार  के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और विधिवत पूजा करें.

2- इसके साथ ही केले के पेड़ के नीचे घी के 5 दीपक जलाएं

3- भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें.

4- आपको विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए. इसके साथ ही गुरुवार के दिन पानी में एक-दो चुटकी हल्दी मिलाकर नहाएं.

5- इसके साथ ही आप ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मत्र का 108 बार जाप करें.

6- गुरुवार के दिन मेन गेट पर गुड़ और चना रखें.

7- मंदिर में हल्दी की माला टांगने से परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है. इसके साथ गुरु ग्रह भी मजबूत होता है.

8- उस दिन तुलसी माता को सिंदूर और पीले रंग का पुष्प भी अर्पित करें. गुरुवार के दिन तुलसी की माला से मंत्र जाप करने से विशेष फल प्राप्त होता है. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.