US Israel Iran War

आज से शुरू हो रहा हिंदू नववर्ष, बदलने वाले हैं कई ग्रहों के चाल! इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

आज चैत्र नवरात्र का पहला दिन है. आज से नए साल की भी शुरुआत हो रही है. जिसके कारण कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा. आइए जानतें हैं कि इन बदलावों का असर आपकी राशि पर कितना पड़ेगा.

India Daily
Shanu Sharma

आज गुरुवार के दिन से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है. आज से ही नव संवत्सर 2083 भी शुरू हो रहा है. जिसके कारण कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव आया है. जिसका असर अलग-अलग राशियों पर पड़ने वाला है.

ज्योतिषीय गणना से निकले संकेतों के अनुसार यह बदलाव कुछ राशियों के जीवन में शांति तो कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल लाने वाली है.. आइए जानते हैं क्या कहता है आपका राशिफल

मेष राशि  

आज मानसिक तनाव हो सकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ने से मन परेशान होगा. साझेदारी में भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा. प्रेम और संतान से दूरी महसूस होगी. 

वृषभ राशि

पुराने स्रोतों से कमाई तो बढ़ेगी ही साथ में धन के नए रास्ते खुलेंगे. स्वास्थ्य में सुधार भी दिखेगा. प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहने वाली है. व्यापार बहुत अच्छा चलेगा. शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा. 

मिथुन राशि  

व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है, फिर भी प्रगति जारी रहेगी. स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है. प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है. काली माता को प्रणाम करना लाभदायक रहेगा.

कर्क राशि

ऊर्जा की कमी महसूस होगी, लेकिन स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा. प्रेम और संतान मध्यम स्थिति में रहेंगे. व्यापार में कुछ खास फेरबदल नहीं नजर आ रहा है. भाग्य पर ज्यादा भरोसा न करें.

सिंह राशि  

परिस्थितियां आज प्रतिकूल हो सकती हैं. चोट या परेशानी का खतरा है, इससे बचने की कोशिश करें. संतान ठीक-ठाक स्थिति में हैं. सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ होगा. 

कन्या राशि  

जीवनसाथी और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. नौकरी में जोखिम लेना आपके लिए मुसीबत बन सकता है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम और संतान अच्छी स्थिति में हैं. 

तुला राशि  

शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे. गूढ़ ज्ञान मिलेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है. प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. 

वृश्चिक राशि

विद्यार्थियों के लिए समय औसत रहेगा. बड़े फैसले अभी लेने से बचें, भावुकता पर नियंत्रण रखें. प्रेम में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है. संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. आपका स्वास्थ्य सही रहेगा.

धनु राशि

घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने से कलह की स्थिति बन सकती है. जमीन, मकान या वाहन खरीदने में दिक्कत आ सकती  है. प्रेम और संतान ठीक-ठाक लेकिन उतनी अच्छी नहीं. पूजा पाठ करें.

मकर राशि  

पराक्रम से सफलता मिलेगी, लेकिन उम्मीद से थोड़ा कम फल मिलेगा. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा. प्रेम और संतान अच्छी स्थिति में हैं. काली माता को प्रणाम करना शुभ रहेगा. धैर्य के साथ काम लेने की जरूरत है.

कुंभ राशि

 धन की हानि के योग नजर आ रहे हैं,  इसलिए निवेश से बचने की जरूरत है. मुंह से जुड़ी समस्या हो सकती है. व्यापार लगभग ठीक चलेगा. पीली वस्तु का दान करना अच्छा रहेगा. 

मीन राशि  

आज थकान और सुस्ती महसूस होगी, स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. प्रेम और संतान मध्यम स्थिति में हैं. काली माता को प्रणाम करना फायदेमंद रहेगा.