कामिका एकादशी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

आज यानी 9 अगस्त 2026 का दिन बेहद ही खास है. आज सावन महीने का कामिका एकादशी है और इसका अच्छा प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिल सकता है. कुछ राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. जानते हैं आज का पूरा राशिफल.

India Daily
Shanu Sharma

आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी है. धार्मिक दृष्टि से रविवार और एकादशी का संयोग भगवान विष्णु और सूर्य देव की कृपा पाने के लिए शुभ माना जाता है. तो चलिए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है.

मेष राशि

आज नई उम्मीदों के साथ दिन की शुरुआत होगी. धन लाभ के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचने की सलाह दी गई है. संपत्ति से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि

आज आपकी किस्मत आपके साथ है. धन में बढ़ोतरी होगी साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अपने से बड़ों की सलाह लें.


मिथुन राशि

धीरे-धीरे आपकी पुरानी परेशानी खत्म होती नजर आ रही है. आपको जल्द ही मानसिक तनाव से राहत मिलने वाली है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

कर्क राशि

आज अचानक कोई बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं. रुके काम पूरे हो सकते हैं. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें. संपत्ति संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें. मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

सिंह राशि

आपकी वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. नए संपर्क भविष्य में लाभ दे सकते हैं. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

कन्या राशि

कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी. नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. मौसम के बदलाव में स्वास्थ्य का ध्यान रखें. व्यापार में बदलाव सोच-समझकर करें.

तुला राशि

परिवार के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा. पुराना लेन-देन खत्म होने से आर्थिक राहत मिलेगी. सरकारी मामलों में सावधानी बरतें. संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है. मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा.

वृश्चिक राशि

धैर्य और समझदारी से काम लेना फायदेमंद रहेगा. घर के लिए नई वस्तु खरीद सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. अपने जीवन से जुड़ी अहम बातें किसी को भी बताने से पहले सोच लें.

धनु राशि

आज के दिन काफी ज्यादा व्यस्तता रह सकती है लेकिन दिन के अंत में इसका अच्छा परिणाम भी मिलेगा. आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. पिता की सलाह लाभकारी रहेगी. कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करें.

मकर राशि

आज सतर्क रहना जरूरी है. छोटी सी लापरवाही नुकसान करा सकती है. अपनी समझ पर भरोसा रखें. पुरानी इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी.

कुंभ राशि

प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. सरकारी काम में देरी संभव है, लेकिन परिणाम अनुकूल रह सकता है. रिश्तेदार से मुलाकात रिश्तों में अपनापन बढ़ाएगी.

 मीन राशि

आज आपके पुराने और अटके हुआ काम पूरा हो सकता है. हालांकि सहकर्मियों से बातचीत में संयम रखें. पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी. सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है.