Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों के लिए बन रहे धन लाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है. षष्ठी तिथि रात 10:04 बजे तक रहेगी. शाम 7:34 बजे तक धृति योग और रात 9:54 बजे तक रेवती नक्षत्र रहेगा. आज मंगला गौरी का व्रत भी रखा जाता है.
Aaj Ka Rashifal: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है. षष्ठी तिथि रात 10:04 बजे तक रहेगी. शाम 7:34 बजे तक धृति योग और रात 9:54 बजे तक रेवती नक्षत्र रहेगा. आज मंगला गौरी का व्रत भी रखा जाता है. मान्यता है कि इस व्रत से महिलाओं को अखंड सौभाग्य मिलता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं. अविवाहित लड़कियां योग्य वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं. आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.
मेष: आज का दिन अच्छा रहेगा. जमीन-जायदाद से जुड़ा रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. पिछले दिनों की मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. कारोबारी अपनी योजना सबको न बताएं तो सफलता मिलेगी. निवेश से पहले अच्छी जांच करें.
वृषभ: आज खुशियों वाला दिन है. मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. प्रॉपर्टी के लेन-देन में फायदा हो सकता है. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है. आत्मविश्वास बनाए रखें. तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. जीवनसाथी से जरूरी काम में मदद मिलेगी.
Also Read
मिथुन: भाग्य पूरा साथ देगा. उलझे सवालों के जवाब मिलेंगे और कन्फ्यूजन खत्म होगा. किसी काम से बड़ा फायदा होगा और अधूरा काम पूरा होगा. खर्च बढ़ने से बचत मुश्किल हो सकती है. निजी काम में बहन का सहयोग मिलेगा. विवाहित जोड़े पिकनिक पर जा सकते हैं.
कर्क: दिन अनुकूल रहेगा. जीवनसाथी का कोई काम देखकर मन प्रसन्न होगा. कारोबार में भविष्य के लिए फायदेमंद बातें सामने आएंगी. नए काम की शुरुआत लाभदायक रहेगी. धन लाभ के नए आसार बनेंगे. इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा है. कॉलेज से टीचिंग ऑफर मिल सकता है.
सिंह: दिन शानदार रहेगा. समझदारी से काम करने पर फायदा होगा. बैंकिंग सेक्टर वाले लोगों के लिए अच्छा दिन है. पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं. अधिक कमाई के नए विचार आएंगे. मुश्किल समय में मित्र का सहयोग मिलेगा, जिससे दोस्ती मजबूत होगी.
कन्या: दिन अच्छा रहेगा. यात्रा पर जाने से फायदा होगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है, लेकिन देखभाल से जल्द ठीक हो जाएगा. यात्रा में जरूरी दस्तावेज साथ रखें. कठिन परिश्रम फल देगा. आकर्षक व्यक्तित्व लोगों का ध्यान खींचेगा.
तुला: मन अध्यात्म की ओर ज्यादा लगेगा. प्रेरणा बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ेगा. विवाहित लोग समारोह में जा सकते हैं, जहां किसी से मिलकर मन प्रसन्न होगा. नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होगी. अनुभवी लोगों से अच्छी सलाह मिलेगी.
वृश्चिक: दिन नई सौगात लेकर आएगा. कारोबार बढ़ाने के लिए शुभ दिन है. पुरानी योजनाएं लागू करें. आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे. पुरानी टेंशन खत्म होगी. पर्यटन क्षेत्र वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा. काम में सावधान रहें, कोई विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है.
धनु: दिन खुशहाल रहेगा. सेहत पहले से बेहतर होगी. हालात के अच्छे पहलू देखें, चीजें सुधर रही हैं. कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा. व्यर्थ के कामों से दूर रहें. जरूरतमंद की मदद करने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी.
मकर: दिन बेहतरीन रहेगा. व्यापारियों के लिए शुभ है. धन लाभ के आसार हैं. साझेदारी फायदेमंद रहेगी. जमीन से जुड़ा बड़ा मामला सुलझ सकता है. ऑफिस में नई पहल के लिए अच्छा दिन है. करियर में बदलाव और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. मान-सम्मान बढ़ेगा.
कुंभ: दिन नया बदलाव लाएगा. प्रॉपर्टी डीलरों के लिए अच्छा दिन है. अचानक धन लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. सुबह व्यायाम से सेहत अच्छी रहेगी. महिलाओं को जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है. ऑफिस में अच्छी परफॉर्मेंस से पदोन्नति पर विचार हो सकता है.
मीन: दिन अच्छा रहेगा. काम में आत्मविश्वास दिखेगा. दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित करेंगे. रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा होगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा. विवाहित लोग जीवनसाथी की बात मानें तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.