मेष से मीन तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के बन रहे योग
Aaj Ka Rashifal: आज 3 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 11 बजकर 55 मिनट तक रहेगी.
Aaj Ka Rashifal: आज 3 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 11 बजकर 55 मिनट तक रहेगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल कर्क राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे. सिंह राशि में चंद्रमा, गुरु और केतु की युति से त्रिग्रही योग बनेगा. वहीं, तुला राशि में बुध, सूर्य और शुक्र की युति रहेगी. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.
मेष: आपकी कोई खोई हुई पुरानी चीज वापस मिल सकती है. निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं.
वृषभ: आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है. लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें.
Also Read
मिथुन: आज का दिन सकारात्मक रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं. हालांकि, अपनी उपलब्धियों का जरूरत से ज्यादा दिखावा करने से बचें.
कर्क: आज आर्थिक लाभ मिल सकता है. हालांकि, पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद करने से बचें. निवेश करने से पहले पूरी जानकारी हासिल करना आपके लिए बेहतर रहेगा.
सिंह: आज का दिन रचनात्मक और उत्साह से भरा रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और पार्टनर के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा. सामाजिक रूप से आपकी छवि बेहतर बनेगी.
कन्या: आज का दिन भाग्यशाली रह सकता है. मेहनत और अच्छे व्यवहार से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में भी खुशियां आएंगी और पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है.
तुला: मंगलवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं. कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में प्यार और तालमेल बना रहेगा.
वृश्चिक: रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं. परिवार की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. किसी खास व्यक्ति की मदद से आपकी परेशानी दूर होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार और वैवाहिक जीवन में खुशियां आने के योग हैं.
धनु: आज का दिन लाभदायक रहेगा. व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो परिस्थितियां अनुकूल रह सकती हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं.
मकर: आपका आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रहेगा, जिससे काम तेजी से पूरे होंगे. ऑफिस में आपकी रचनात्मकता की सराहना हो सकती है. व्यापार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. गुस्से पर नियंत्रण रखें.
कुंभ: आज का दिन सफलता लेकर आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को किसी विदेशी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. अचानक धन लाभ होने के भी संकेत हैं.
मीन: आज खुशियों का आगमन हो सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और माता-पिता के साथ मंदिर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. पुरानी आर्थिक परेशानी दूर होने की संभावना है. कारोबार में लाभ मिल सकता है.