धनतेरस से भाई दूज तक, जानें 5 त्योहारों की तारीखें
Shilpa Srivastava
02 Nov 2026
बस कुछ दिन बाकी…
दिवाली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं.
5 दिनों का त्योहार
दिवाली 5 दिनों का त्योहार है. इन 5 दिनों में अलग-अलग तरह से पूजा की जाती है.
धनतेरस से भाई दूज तक का सफर
इन 5 दिनों में धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल है.
धनतेरस
धनतेरस यानी धनत्रयोदशी 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी.
छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी / रूप चतुर्दशी)
छोटी दिवाली जिसे नरक चतुर्दशी और रूप चतुर्दशी भी कहते हैं,7 नवंबर 2026, शनिवार को मनाई जाएगी.
बड़ी दिवाली
इस दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन किया जाता है. यह 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी.
गोवर्धन पूजा
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर 2026, मंगलवार को की जाएगी.
भाई दूज
भाई-बहन का यह त्योहार 11 नवंबर 2026, बुधवार को मनाया जाएगा.
क्यों अहम हैं ये 5 त्योहार
ये पांचों त्योहार धन, समृद्धि, बुराई पर अच्छाई की जीत, मां लक्ष्मी की कृपा, प्रकृति के सम्मान और भाई-बहन के प्रेम का संदेश देते हैं.