Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा के कर्क राशि में आते ही बदलेगा इन राशियों का भाग्य! धन लाभ से तरक्की तक के योग
29 नवंबर का दिन ज्योतिषीय नजरिए से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है.
Aaj Ka Rashifal: रविवार, 29 नवंबर का दिन आपके लिए क्या नई उम्मीदें लेकर आया है? क्या आज आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी या करियर में कोई नया रास्ता खुलेगा? ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा अपनी राशि कर्क में पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं. चंद्रमा की यह स्थिति भौतिक सुख-सुविधाओं और आर्थिक स्थिरता के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाती है. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.
ग्रहों की चाल क्या दे रही है संकेत?
आज चंद्रमा कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. बुध और शुक्र तुला राशि में हैं. सूर्य वृश्चिक, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में विराजमान हैं. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, चंद्रमा की अपनी राशि में मौजूदगी सुख-सुविधाओं और आर्थिक मामलों में स्थिरता के संकेत देती है.
मेष राशि
आज भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है. हालांकि, घर में छोटी-मोटी अनबन और प्रेम संबंधों में तनाव संभव है. व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ माना गया है.
Also Read
वृषभ राशि
आपका साहस और मेहनत आज रंग ला सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं और अपनों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में थोड़ी सावधानी रखें. व्यापार के लिए दिन अनुकूल है. भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा.
मिथुन राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. कारोबार में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है. आत्मविश्वास और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी. जरूरत के अनुसार सुख-सुविधाओं की चीजें मिल सकती हैं. प्रेम जीवन और संतान पक्ष से खुशी मिलेगी. व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. लाल वस्तु पास रखें.
सिंह राशि
आज खर्चों में बढ़ोतरी आपकी चिंता का कारण बन सकती है. मन में किसी अनजान बात को लेकर डर या बेचैनी रह सकती है. स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें. हालांकि, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में परिस्थितियां अच्छी रहेंगी. पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. पुराने स्रोतों से भी आर्थिक लाभ हो सकता है. यात्रा के योग बन रहे हैं और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं. शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा.
तुला राशि
आज कार्यक्षेत्र और कारोबार में सफलता मिल सकती है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं. नौकरी और रोजगार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा. किसी यात्रा की योजना बन सकती है. लाल वस्तु पास रखना शुभ माना गया है.
धनु राशि
आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और जल्दबाजी से बचें. प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा. व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी. लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी संभव है. कारोबार के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहने वाला है. मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा.
कुंभ राशि
आज विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है, हालांकि आप उन पर विजय पा सकते हैं. स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा. प्रेम, संतान और व्यापार के मामले अच्छे रहेंगे. हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा.
मीन राशि
मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है. पढ़ाई-लिखाई और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है. प्रेम संबंधों में भावुकता के कारण छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन रिश्तों में प्यार बना रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नीली वस्तु का दान करना शुभ माना गया है.