करवा चौथ पर कितने बजे निकलेगा चांद?


Reepu Kumari
28 Oct 2026

कब है करवा चौथ?

    कार्तिक कृष्ण चतुर्थी पर 29 अक्टूबर को व्रत रखा जा रहा है. महिलाएं चांद के दीदार का इंतजार करेंगी.

चतुर्थी तिथि का समय

    चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को तड़के 1:06 बजे शुरू हुई. यह रात 10:09 बजे तक रहेगी.

दिल्ली-एनसीआर में चंद्रोदय

    दिल्ली में चांद रात 8:17 बजे निकलेगा. नोएडा में 8:16 और गुरुग्राम में 8:18 बजे के आसपास दिखेगा.

उत्तर भारत के शहर

    चंडीगढ़ में रात 8:12 और जम्मू में 8:14 बजे चांद नजर आएगा. लखनऊ में यह समय 8:06 बजे है. अमृतसर में 8:18 बजे और हरिद्वार में 8:09 बजे दिखेगा.

पूर्वी भारत में पहले दर्शन

    कोलकाता में रात 7:47 बजे चांद निकलेगा. पटना में 7:52 और गया में 7:55 बजे दिखेगा.

पश्चिम और मध्य भारत

    जयपुर में रात 8:28 और भोपाल में 8:31 बजे चंद्रोदय होगा. अहमदाबाद में 8:52 और मुंबई में रात 9:00 बजे चांद दिखेगा.

दक्षिण भारत का समय

    हैदराबाद में रात 8:41 और चेन्नई में 8:44 बजे चांद निकलेगा. बेंगलुरु में 8:55 बजे और कन्याकुमारी में 9:07 बजे दिखेगा.

पूजा का शुभ मुहूर्त

    पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक रहेगा. इसमें शिव, पार्वती, गणेश और करवा माता की पूजा होगी.

ऐसे खोलें व्रत

    चांद दिखने पर महिलाएं पहले छलनी से चंद्रमा को देखती हैं, फिर पति का चेहरा. चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा माना जाता है. स्थानीय पंचांग में समय जरूर देख लें.

More Stories