IMD Weather

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की स्थिति में बदलाव से इन राशियों को मिलेगा लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की स्थिति में बदलाव देखने को मिल रहा है. मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, जबकि बुध और शुक्र तुला राशि में स्थित हैं. राहु कुंभ राशि में हैं.

India Daily
Shilpa Srivastava

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की स्थिति में बदलाव देखने को मिल रहा है. मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, जबकि बुध और शुक्र तुला राशि में स्थित हैं. राहु कुंभ राशि में हैं. वहीं, शनि और चंद्रमा का विषयोग अभी भी बना हुआ है. फिलहाल चंद्रमा मीन राशि में रेवती नक्षत्र में हैं. दोपहर तक चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद परिस्थितियों में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. चलिए जानते हैं किस राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

मेष: आज ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. जरूरत की चीजें आसानी से उपलब्ध होंगी. प्रेम और संतान से जुड़े मामले नॉर्मल रहेंगे. व्यापार अच्छा चलेगा.

वृषभ: मन में चिंता, घबराहट और बेचैनी रह सकती है. बिना किसी खास कारण के भी डर महसूस हो सकता है. वहीं प्रेम, संतान और व्यापार से जुड़े मामलों में सब ठीक रहेगा.


मिथुन: आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. र कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. यात्रा के योग भी बन रहे हैं. प्रेम, संतान और व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा.

कर्क: कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. व्यापार में लाभ और सफलता के संकेत हैं. स्वास्थ्य में भी सुधार होगा. प्रेम और संतान से जुड़े मामले अच्छे रहेंगे.

सिंह: स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. व्यापार अच्छा रहेगा और यात्रा का योग भी बन सकता है.

कन्या: आज सावधानी बरतने की जरूरत है. चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका हो सकती है. परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं. प्रेम और संतान से जुड़े मामले अच्छे रहेंगे, जबकि व्यापार सामान्य रहेगा.

तुला: स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है. कुल मिलाकर दिन आनंददायक रहने के संकेत हैं.

वृश्चिक: विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है और छोटी-मोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं. हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार से जुड़े मामले अच्छे रहेंगे.

धनु: मानसिक तनाव बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों में बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है. व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है.

मकर: जमीन, मकान या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. हालांकि परिवार में विवाद की स्थिति भी बन सकती है. प्रेम, संतान और व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा.

कुंभ: मेहनत और प्रयास का अच्छा परिणाम मिल सकता है. नौकरी और रोजगार में तरक्की के योग हैं. व्यापार में सफलता मिलेगी. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी सुधार होगा.

मीन: घबराहट और बेचैनी से राहत मिलेगी. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार होगा. व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन फिलहाल निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा.