चंद्रमा के परिवर्तन से वृषभ, कन्या और मकर राशियों को मिलेगा खास फायदा, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
आज चंद्रमा के गृह परिवर्तन से कुछ राशियों को फायदा मिलने वाला है. धैर्य रखने से आपका काम आसानी से पूरा हो सकता है. हालांकि जल्दबाजी में किए गए काम आपके परेशानी को बढ़ा सकता है.
आज ग्रहों का गोचर आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भर रहा है. चंद्रमा वृषभ राशि में हैं, इससे कुछ लोगों को स्थिरता मिल सकती है. बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में स्थित है, इससे सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव हो सकता है.
ग्रहों के इन बदलाव से आज कई लोग अपने आत्मविश्वास में निखार महसूस करेंगे. छोटे-छोटे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे, लेकिन जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है. धैर्य रखने से आपको फायदा मिल सकता है.
मेष राशि
आज चंद्रदेव आपके धन और वाणी के क्षेत्र में हैं. इसके कारण आपका पूरा ध्यान आर्थिक सुरक्षा और परिवार की खुशियों पर रहेगा. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. सूर्य, शुक्र और शनि बारहवें भाव में गहरी प्लानिंग और आत्म-चिंतन की प्रेरणा दे रहे हैं.
वृषभ राशि
चंद्रदेव आज आपकी राशि में हैं, इससे व्यक्तित्व में निखार आ सकता है. आपका इमेज दूसरे के सामने और भी ज्यादा निखरेगा. करियर में बदलाव के भी संकेत हैं. बृहस्पति दूसरे भाव में भाग्य और बैंक बैलेंस मजबूत कर रहे हैं.
मिथुन राशि
आज चंद्रदेव बारहवें भाव में हैं, जिसके कारण आज का दिन शांति और एकांत रहने वाला है. सूर्य, शुक्र और शनि दसवें भाव में करियर में अनुशासन की मांग कर रहे हैं. पुराने अटके कानूनी या मानसिक मामले सुलझ सकते हैं.
कर्क राशि
चंद्र देव ग्यारहवें भाव में हैं, जिससे आपको मेहनत का फल मिलेगा. मामूली जान-पहचान आपके लिए मजबूत आर्थिक साझेदारी में बदल सकती है. पार्टनरशिप या टैक्स के काम साफ होंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी.
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए खास है, इससे आपकी सार्वजनिक छवि मजबूत होगी. करियर के दबाव में धैर्य की जरूरत है. सीनियर अधिकारी से आज आप बात कर सकते हैं. लव लाइफ में गलतफहमी दूर होगी.
कन्या राशि
चंद्रमा नौवें भाव में हैं, इससे यात्रा और उच्च शिक्षा के लिए शुभ दिन है. आज आपके लिए विरोधियों पर जीत पाने का दिन है. सहकर्मियों से बातचीत प्रभावशाली रहेगी. पेशेवर कोर्स या विदेश यात्रा की योजना बन सकती है. ऑफिस में परफेक्शन के चक्कर में तनाव न लें.
तुला राशि
आज मानसिक शक्ति और धैर्य गजब के तालमेल की जरूरत है. आज के दिन जटिल वित्तीय गुत्थी सुलझ सकती है. रोमांटिक लाइफ में संदेशों का सही मतलब समझा जाएगा. हालांकि इस समय निवेश में सतर्क रहने की जरूरत है.
वृश्चिक राशि
आज के दिन विवाह और साझेदारी में स्थिरता आएगी. आप भरोसेमंद साथी साबित होने वाले हैं. पुराने विवाद या कॉन्ट्रैक्ट सुलझेंगे, प्रॉपर्टी के कागजी काम तेजी से पूरे होंगे. घर के मामलों में बेचैनी हो सकती है. वाणी पर संयम बनाए रखने की जरूरत है.
धनु राशि
सूर्य, शुक्र और शनि चौथे भाव में घरेलू नींव मजबूत कर रहे हैं. प्रशासनिक काम निपटने वाले हैं. भाई-बहनों या पड़ोसियों से गलतफहमी दूर होगी. ज्यादा काम में घर की शांति नजरअंदाज न करें. मल्टीटास्किंग से नर्वस सिस्टम पर दबाव पड़ सकता है.
मकर राशि
चंद्रदेव पांचवें भाव में हैं, क्रिएटिविटी और संतान क्षेत्र में मानसिक सुकून मिलेगा. मंगल और राहु आय और आत्म-सम्मान में बदलाव ला रहे हैं. कलात्मक काम बारीकी से पूरा होगा. बैंकिंग और सैलरी की बातचीत सफल रहेगी. निवेश में लापरवाही न करें.
कुंभ राशि
आज पारिवारिक मामले या घर का रेनोवेशन पूरा करने का शुभ दिन है. डिजिटल दुनिया में आपका प्रभाव बढ़ेगा. उग्र स्वभाव से रिश्तों में दरार न पड़ने दें. पुराने बिलों का कन्फ्यूजन दूर होगा. रात में मोबाइल से दूरी बनाएं.
मीन राशि
चंद्रदेव तीसरे भाव में हैं. बारहवें भाव में बुध, मंगल और राहु आध्यात्मिक रिसर्च और गुप्त रणनीतियों में बदलाव ला रहे हैं. मामूली जान-पहचान मजबूत रिश्ते में बदल सकती है. छिपी रिसर्च सही दिशा में आगे बढ़ेगी. दूसरों के साथ घुलने में सिद्धांतों से समझौता न करें.
और पढ़ें
- कोलंबिया में उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हुआ एयरफोर्स का विमान, 110 लोग थे सवार
- हमने मोहाली हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने के लिए केंद्र सरकार से लंबी लड़ाई लड़ी: CM मान
- पुडुचेरी चुनाव: थट्टनचावड़ी में पूर्व और वर्तमान सीएम के बीच होगा मुकाबला, कांग्रेस-DMK ने बिछाई बिसात