IPL 2026

आज कई राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

आज 22 मई, शुक्रवार के दिन ग्रहों की चाल के कारण कई राशियों को एनर्जी महसूस होगी. आज अधिकतर राशियों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन कुछ राशियों को संभल कर चलने की जरूरत है.

India Daily
Shanu Sharma

आज, 22 मई 2026 शुक्रवार के दिन ग्रहों की चाल के मुताबिक कुछ राशियों को लाभ मिलने वाला है. हालांकि आज अश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव है, जिससे ऊर्जा का तेज संचार होगा और इसका असर कुछ राशियों पर पड़ेगा, दिन की शुरुआत करने से पहले जानते हैं क्या कहता है आज का राशिफल 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज दिमाग से काम लेने वाला दिन है. इस समय स्थिति थोड़ी प्रतिकूल है, लेकिन संयम बनाए रखने से लाभ होगा. प्रेम संबंध मजबूत हैं, संतान और व्यापार के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर आ सकती है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर महसूस होगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज सफलता मिल सकती है. नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्र में कोई अच्छी खबर आ सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम संबंध भी अच्छे होंगे. संतान आपकी बातों को मानेगी. व्यापार और स्वास्थ्य दोनों दृष्टि से दिन अच्छा है. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि की किस्मत अक्सर साथ नहीं देती है, लेकिन आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. परिवार में कोई अच्छी खबर आ सकती है. अगर नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार नजर आ रहा है. आपके अच्छे दिन अब शुरू हो रहे हैं, इसलिए जीवन का आनंद लें. आय के नए स्रोत बनते नजर आ रहे हैं.  परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.
 
सिंह राशि

सिंह राशि वालों  को आज थोड़ा संभल कर चलने की जरूरत है. खर्च बढ़ेंगे इसलिए कर्ज लेने से बचें.  स्वास्थ्य सही रहेगा और व्यापार के क्षेत्र में होशियारी से निर्णय लें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए धन आगमन के मजबूत योग बनते नजर आ रहे हैं. नए और पुराने दोनों रास्तों से आय होगी, रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

तुला राशि

आज आपको अपने से सीनियर का सहयोग मिलेगा. अगर कोर्ट में कोई मामला है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. व्यापार भी सही चलेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. अपनों के साथ समय बिताएं.

वृश्चिक राशि

आज वृश्चिक राशि वालों के लिए किस्मत के द्वार खुल गए हैं. धार्मिक स्थलों की यात्रा संभव नजर आ रही है. परिवार के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे.

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज सतर्क रहने की जरूरत है. आज कोई रिस्क न लें, किसी से बहस न करें. सड़क पर चलते वक्त या गाड़ी चलाते वक्त सावधान रहें, आपको चोट लग सकती है.

मकर राशि

आपको आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. हर समस्या से आप आसानी से लड़ सकते हैं. स्वास्थ्य भी आपका सही रहने वाला है. लेकिन कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने से बड़ों की सलाह जरूर लें.

कुंभ राशि

आज आप अपने दुश्मनों पर विजय पाएंगे. अपने से बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य भी सही रहेगा. कुल मिलाकर दिन सही रहने वाला है. आप केवल अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है.

मीन राशि

मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. आप पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें, इसका फल आपको अवश्य मिलेगा. परिवार का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन भावनाओं में बहने से बचें.