Commonwealth Games 2026

इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कुछ लोगों को बरतनी होगी सावधानी; जानें आज का राशिफल

ग्रहों की वर्तमान स्थिति के अनुसार चंद्रमा कन्या राशि के हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. इसका प्रभाव लोगों की सोच, निर्णय क्षमता और दैनिक जीवन पर दिखाई देगा. आइए जानते हैं 12 राशियों का विस्तृत राशिफल.

India Daily
Shanu Sharma

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंगल वृषभ राशि, बुध मिथुन राशि, सूर्य और गुरु कर्क राशि, शुक्र और केतु सिंह राशि तथा चंद्रमा कन्या राशि के हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ेगा, दिन की शुरुआत करने से पहले यहां राशिफल पढ़ लें.

मेष

स्वास्थ्य में हल्की परेशानी रह सकती है, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे. विरोधियों पर बढ़त बनी रहेगी और गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी. हरी वस्तु का दान शुभ रहेगा.

वृषभ

मानसिक उलझन और अधिक चिंतन के कारण मन अशांत रह सकता है. प्रेम संबंधों में छोटी नोकझोंक हो सकती है और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी. व्यापार अच्छा रहेगा. काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा.


मिथुन

भूमि, भवन या वाहन खरीदने के लिए समय अनुकूल है. परिवार में हल्का तनाव रह सकता है, लेकिन व्यापार में लाभ मिलेगा. निवेश करने के लिए भी समय अच्छा माना गया है.

कर्क

आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा. व्यापार में सफलता मिलेगी और नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा. फिलहाल निवेश से बचें. 

सिंह

स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी रखें. आय में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा. व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा. हरी वस्तु का दान लाभकारी रहेगा.

कन्या

व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा और व्यवहार में मधुरता बनी रहेगी. प्रेम, परिवार और व्यापार में सहयोग मिलेगा. निवेश के लिए समय बेहद अनुकूल है. काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा.

तुला

आज मन परेशान रह सकता है. जिसके कारण आंखों और माथे पर दर्द की समस्या रह सकती है. अज्ञात भय भी परेशान कर सकता है. व्यापार अच्छा रहेगा और निवेश लाभ दे सकता है. बजरंगबली की आराधना करें.

वृश्चिक

आय के नए स्रोत बनेंगे. यात्रा के योग हैं और शुभ समाचार मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. व्यापार और निवेश दोनों में लाभ मिलने के संकेत हैं.

धनु

आज आपके सफलता का दिन है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपकी जीत लगभग तय है. व्यापार में प्रगति होगी, हालांकि स्वास्थ्य और पारिवारिक पक्ष सामान्य रहेगा. बजरंगबली की पूजा करना शुभ रहेगा.

मकर

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. यात्रा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यापार अच्छा रहेगा और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा.

कुंभ

छोटी-मोटी चोट या दुर्घटना से बचने की जरूरत है. वाहन सावधानी से चलाएं. व्यापार और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. गणेश जी को हरी वस्तु अर्पित करना शुभ रहेगा.

मीन
प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. नौकरी और व्यापार में प्रगति के योग हैं. भूमि में निवेश लाभकारी रहेगा. लाल वस्तु का दान करना शुभ माना गया है.