आज चैत्र अमावस्या के दिन इन राशियों का सावधान रहना जरूरी, गंगा स्नान करने से मिलेगा पूरा लाभ
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आज चैत्र अमावस्या का दिन है. आज का दिन कई राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है. हालांकि कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है.
आज चैत्र अमावस्या का दिन है, हिंदू पर्व कैलेंडर में इस दिन का खास महत्व है. आज चंद्रमा कुंभ राशि में है, हालांकि शाम के बाद यह सूर्य के साथ मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा. आज के दिन पर गंगा स्नान कर के दान करने से असीम पुण्य मिलता है. चैत्र अमावस्या को पितरों की शांति का दिन माना जाता है
मेष
चंद्रमा 11वें भाव में और सूर्य-शनि 12वें भाव में हैं. आज का दिन छात्रों की सफलता का दिन है. करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं. अभी का समय आपके लिए काफी खास है, सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें.
वृष
आज का दिन वृष राशि वालों के लिए मिव-जुला रहने वाला है. आज आपको परिवार में झगड़े से बचने की जरूरत है. दिन को और भी खास बनाने के लिए आप दान-पुण्य कर सकते हैं. ऑफिस में माहौल सकारात्मक रहेगा, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. अपनी क्रोध पर नियंत्रिण रखें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है.
मिथुन
आज का आपका दिन धार्मिक होने वाला है. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी. आईटी और बैंकिंग में पुरानी रुकावटें खत्म होंगी, छात्रों का दिन अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन में खुशियां छाई रहेगी, एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें.
कर्क
अमावस्या पर पितृ दोष का निवारण करना अच्छा होता है. आज के दिन पूजा पाठ करने से आपको लाभ मिलेगा. हालांकि नौकरी में मेहनत के बावजूद सफलता कम मिल सकती है. छात्रों को करियर पर फोकस करने की जरूरत है, भविष्य अच्छा बनेगा. व्यापार में नए समझौते से फायदा होगा, प्रेम में शादी का प्रस्ताव आ सकता है.
सिंह
चंद्रमा 7वें भाव में है, इससे आपको व्यापार से खुशी मिलेगी. मित्रों की मदद से काम बनेगा. नौकरी में विवाद हो सकता है. एक साथ कई काम न करें, समय का सही इस्तेमाल करें. उच्च अधिकारियों से सहयोग लें.
कन्या
अमावस्या पर तीर्थ यात्रा करना आपके लिए अच्छा हो सकता है. छात्रों को बड़ी सफलता मिलेगी, व्यापार में अच्छा प्रदर्शन रहेगा. नौकरी में बॉस का पूरा समर्थन मिलेगा, इसलिए समस्याएं बेझिझक बताएं. आज के दिन बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें.
तुला
व्यापार में अचानक बड़ी सफलता मिल सकती है. छात्र पढ़ाई को व्यवस्थित रखें, प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा. मन रोमांचक रहेगा लेकिन शुगर के मरीज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
वृश्चिक
नौकरी और व्यापार में तरक्की मिल सकती है. व्यापार में मध्यम लाभ रहेगा. वहीं नौकरी में पुराना डर दूर होगा. नई डील से फायदा होगा, राजनीति में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंध भी पहले से बेहतर होंगे.
धनु
नौकरी में नई पोस्ट के प्रयास सफल हो सकते हैं. छात्रों को समय प्रबंधन पर ध्यान देने की जरूरत है. व्यापार में नई दिशा मिलेगी, मित्रों के आने से घर में खुशी रहेगी.
मकर
अमावस्या के दिन धार्मिक कार्यों का आपको पूरा लाभ होगा. छात्र क्लास में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. नौकरी में सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है. काम के लोड के कारण प्रेम में तनाव हो सकता है.
कुंभ
चंद्रमा अपनी राशि में है, इससे व्यापार में नया प्रस्ताव आएगा. अमावस्या पर दान करना शुभ होगा. छात्र व्यवस्थित पढ़ाई से काम समय पर पूरा करेंगे. आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.
मीन
घर में धार्मिक अनुष्ठान से लाभ होगा. शुक्र अनुकूल है, इससे करियर में सकारात्मक सोच से बड़ा पद मिल सकता है. अपनी वाणी पर नियंत्रिण रखने की जरूरत है.