करियर, धन और पारिवारिक जीवन में क्या रहेगा खास, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज,17 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. कहीं करियर में सफलता के योग हैं तो कहीं आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियां मिल सकती हैं. वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, यात्रा और खर्च के मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पढ़िए मेष से मीन तक आज का राशिफल.

India Daily
Shanu Sharma

आज,17 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. कहीं करियर में सफलता के योग हैं तो कहीं आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियां मिल सकती हैं. वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, यात्रा और खर्च के मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा. कार्यों को लेकर आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. आज कुछ लोगों के मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें.

वृषभ राशि

आज खरीदारी के लिए बाहर जाने का अवसर मिल सकता है. शाम के समय कामकाज को लेकर मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है. यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने की संभावना है.


मिथुन राशि

दिन की शुरुआत किसी गुड न्यूज से हो सकती है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं. मानसिक तनाव कम होगा और शाम तक नौकरी या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. आज आपकी सफलता के  दिन है. हालांकि स्वास्थ्य का ख्याल रखें और किसी से भी बहस आज न करें.

सिंह राशि

भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा. आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है. आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले लाभ पहुंचा सकते हैं.

कन्या राशि

आज आपका दिन थोड़ी परेशानी भरा रह सकता है. वाहन में खराबी आने से अतिरिक्त खर्च हो सकता है. किसी बड़े की सलाह आपके काम आएगी.किसी भी तरह की लापरवाही से बचें.

 तुला राशि

आज उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी और व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी. यात्रा के दौरान खुद की और अपने सामान का ध्यान रखें. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

वृश्चिक राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आएगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं. परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है. मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है.

धनु राशि

बहुत समय से कोई रूका हुआ काम पूरा हो सकता है. मन उत्साहित रहने वाला है, आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण विषय पर माता की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें.

मकर राशि

नई नौकरी मिलने या करियर में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं. व्यापार में भी प्रगति होगी. जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद उपहार मिल सकता है. हालांकि किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें.

कुंभ राशि

आज आप एक नई शुरूआत कर सकते हैं. उपहार मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और मानसिक तनाव कम होगा. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा.

मीन राशि

पुरानी कोई बात या गलती सामने आ सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें.