आज नई शुरुआत के लिए शुभ दिन, दोपहर बाद इन राशियों को रहना होगा सावधान

आज 13 अगस्त का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. हालांकि, दोपहर बाद चंद्रमा और केतु की युति से मन में भावनात्मक उतार-चढाव और हल्की उदासी महसूस हो सकती है.

India Daily
Shanu Sharma

आज सूर्य, गुरु और बुध कर्क राशि में एक साथ मौजूद हैं. हालांकि गुरु के अस्त होने के कारण इनके शुभ प्रभाव का पूरा फल मिलने में कुछ देरी हो सकती है. वहीं मिथुन राशि में मंगल की अकेली स्थिति बहस, जल्दबाजी और आवेश में फैसले लेने से बचने का संकेत दे रही है. दोपहर बाद चंद्रमा और केतु की युति कई राशियों को आत्मचिंतन की ओर ले जा सकती है. 

मेष

मेष राशि वालों के लिए नई शुरुआत या नया संकल्प लेने का दिन अच्छा है. प्रेम, संतान और रचनात्मक कामों में मन गहराई से लगा रहेगा. शाम के समय हल्की उदासी महसूस हो सकती है. भाई-बहन से बातचीत में तीखापन आ सकता है, इसलिए बहस से बचें. खर्च पर नियंत्रण रखें.

वृषभ

घर-परिवार से जुड़े किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है. घर की मरम्मत या जरूरी सामान खरीदने का विचार बन सकता है. धन के मामले में जल्दबाजी न करें. आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें. दोस्तों का सहयोग मिलेगा और सेहत के लिए पर्याप्त आराम जरूरी रहेगा.


मिथुन

आज भाई-बहन और आसपास के लोगों के साथ मिलकर नई शुरुआत कर सकते हैं. पुरानी बातें याद आने से मन थोड़ा भावुक हो सकता है. मंगल की स्थिति के कारण जल्दबाजी और बहस से बचना जरूरी है. प्रेम संबंधों में संयम रखें. बेचैनी महसूस हो तो किसी करीबी से बात करें.

कर्क

धन और परिवार से जुड़े मामलों में सोच-विचार बढ़ेगा. आपकी बात रखने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा. हालांकि खर्च बढ़ने की आशंका है और कुछ समय अकेले रहने का मन कर सकता है. भाई-बहन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. भाग्य का साथ मिलेगा.

सिंह

दोपहर बाद मन आत्मचिंतन में डूब सकता है और हल्की उदासी महसूस हो सकती है. दोस्तों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें और आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतें. भविष्य की दिशा पर विचार करना फायदेमंद रहेगा. ध्यान और पूजा-पाठ से मन को शांति मिलेगी.

कन्या

करियर में तेजी रहेगी, लेकिन कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. दोस्तों और सामाजिक दायरे से लाभ मिलने के संकेत हैं. शाम को एकांत में समय बिताने से मानसिक शांति मिल सकती है. पैसों के मामले में सावधानी रखें और जीवनसाथी से जुड़े मामलों में दबाव महसूस होने पर धैर्य बनाए रखें.

तुला

कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलने के संकेत हैं. कोई पुरानी इच्छा पूरी न होने से मन में बेचैनी हो सकती है. रिश्तों में अकेलापन महसूस हो तो चुप रहने के बजाय दोस्तों से बात करें. स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी जरूरी है.

वृश्चिक

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के लिए दिन अच्छा है. करियर से जुड़े किसी पुराने लक्ष्य पर नए सिरे से योजना बना सकते हैं. दोस्तों की मदद से आर्थिक राहत मिल सकती है. जीवनसाथी से बातचीत में धैर्य रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

धनु

जीवनसाथी या कारोबार के साझेदार के साथ बहस करने से बचें. दोपहर बाद धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है. मन शांत रहेगा, लेकिन हल्की उदासी भी महसूस हो सकती है. करियर और पैसों के मामलों में जल्दबाजी न करें. परिवार का माहौल सामान्य रहेगा.

मकर

जीवनसाथी या कारोबारी साझेदार के साथ रिश्ते में गहराई आएगी. रोजमर्रा के काम करते समय सावधानी रखें, जल्दबाजी से गलती या चोट लग सकती है. कोई पुराना भावनात्मक बोझ हल्का हो सकता है. आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन हिसाब-किताब पर नजर रखें.

कुंभ

दिनचर्या और सेहत से जुड़ी पुरानी आदतों में सुधार करना लाभदायक रहेगा. प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें. दोपहर बाद जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. दोनों एक-दूसरे का साथ देने की कोशिश करेंगे. करियर सामान्य गति से चलता रहेगा.

मीन

मीन राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. घर, मां या वाहन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें. दोपहर बाद स्वास्थ्य और दिनचर्या को लेकर आत्मचिंतन हो सकता है. जीवनसाथी से जुड़े मामलों में धैर्य रखें. करियर में रचनात्मकता से फायदा मिलेगा. मन भारी हो तो किसी करीबी से बात करना बेहतर रहेगा.