आज मिथुन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, कर्क वालों को बरतनी होगी सावधानी; जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है. वृश्चिक राशि में आज चंद्रमा स्थित है, जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन काफी खास होने वाला है.

India Daily
Shanu Sharma

आज 11 मार्च 2026 को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए खास रुप से सुखद होने वाली है. इन राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी.

मेष राशि  

आज चंद्रमा आपके अष्टम भाव में गोचर कर रहा है. इस लिए आपको सावधान रहने की जरूरत है, वाणी पर नियंत्रण रखें. हालांकि आर्थिक मामलों में कुछ लाभ हो सकते हैं, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें. अभी के लिए नए कार्य की शुरुआत करने से बचें. नौकरीपेशा लोगों को समय प्रबंधन में चुनौती आ सकती है. 

वृषभ राशि  

सप्तम भाव में चंद्रमा के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. आपको बेहतरीन रोमांटिक पल साझा करने का मौका मिलेगा. छोटी लेकिन सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं. समाज में सम्मान बढ़ेगा, व्यापार में प्रगति होगी, भागीदारी वाले कार्य फायदेमंद साबित होंगे. आर्थिक लाभ और विदेश से सकारात्मक समाचार मिल सकता है. 

मिथुन राशि  

छठे भाव में चंद्रमा के कारण आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की प्रशंसा हो सकती है. घर-परिवार में शांति बनी रहेगी. जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पैसे का सदुपयोग होगा. कोई बहुत दिनों से लंबित कार्य पूरे होंगे. प्रतियोगी को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. हालांकि आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. 

कर्क राशि  

पंचम भाव में चंद्रमा के प्रभाव से शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक चिंता बढ़ सकती है. नकारात्मक विचारों के आने से बचें. पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं. प्रेम संबंधों में विवाद की आशंका है. नए कार्य या यात्रा टालने की कोशिश करें. जीवनसाथी से मतभेद संभव है, कार्यस्थल पर केवल अपने काम पर फोकस करें.

सिंह राशि  

चतुर्थ भाव में चंद्रमा के कारण मन में नकारात्मकता और हताशा हो सकती है. घरेलू मेल-जोल कम रहेगा, मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. जमीन या संपत्ति से जुड़े दस्तावेज सावधानी से जांचें. नौकरी में कुछ चिंता बनी रह सकती है. धैर्य रखें और निर्णय जल्दबाजी में न लें.

कन्या राशि  

तृतीय भाव में चंद्रमा से शारीरिक ताजगी और प्रसन्नता मिलेगी, कार्य में सफलता हाथ लगेगी. परिजनों और मित्रों से अच्छा सहयोग रहेगा. आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति होगी. दांपत्य और प्रेम जीवन सुखद रहेगा. व्यापार में लाभ की संभावना मजबूत है. दिन समग्र रूप से सकारात्मक रहेगा.

तुला राशि  

द्वितीय भाव में चंद्रमा के कारण मानसिक दुविधा रहेगी. जिसके कारण निर्णय लेना कठिन हो सकता है. नए कार्य की शुरुआत उचित नहीं है. परिवार में वाद-विवाद से बचें, जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें. आर्थिक लाभ होगा, लेकिन निवेश की योजना टालें.

वृश्चिक राशि  

प्रथम भाव में चंद्रमा से दिन आनंदमय रहेगा. परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा. शारीरिक-मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. प्रियजनों से मुलाकात सुखद होगी. शुभ समाचार और उपहार मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. पूरा दिन खुशहाली से भरा रहेगा.

धनु राशि  

द्वादश भाव में चंद्रमा से दुर्घटना का भय रहेगा. हर कार्य में सावधानी बरतें. अचानक खर्च हो सकता है. स्वभाव में उग्रता आएगी, लेकिन दोपहर बाद स्थिति बेहतर होगी. मित्रों से उपहार और परिवार में प्रसन्नता रहेगी. नौकरी और व्यापार में लाभ संभव है. सतर्कता बनाए रखें.

मकर राशि  

एकादश भाव में चंद्रमा से दिन अत्यंत लाभदायक रहेगा. नौकरी, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति होगी. मित्रों-रिश्तेदारों के साथ घूमने की योजना बनेगी. शुभ अवसर मिलेंगे. विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते पक्के हो सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कुंभ राशि  

दशम भाव में चंद्रमा से कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे. नौकरी-व्यापार में सभी क्षेत्र में सफलता मिलेगी. बुजुर्गों और अधिकारियों का सहयोग रहेगा. दांपत्य जीवन सुखमय होगा. आय में वृद्धि और पदोन्नति के योग हैं. प्रेम जीवन में विशेष सफलता मिलेगी. नया रिश्ता शुरू हो सकता है.

मीन राशि  

नवम भाव में चंद्रमा से नकारात्मकता से बचें. मानसिक दुविधा और भय रह सकता है. स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकते हैं. नौकरी में उच्च अधिकारियों से सावधान रहें. विवाद की आशंका है,  अभी के लिए महत्वपूर्ण निर्णय टालें.