CM नहीं रहीं ममता बनर्जी… विधानसभा भंग होने के बाद अब क्या है Next Plan?
कोलकाता में गवर्नर ने विधानसभा को भंग कर दिया है. कुछ दिनों से ममता बनर्जी लगातार इस्तीफा न देने की जिद्द पर अड़ी हुई थीं, ऐसे में अब उनका अगला प्लान क्या हो सकता है, चलिए जानते हैं.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ ही सियासी बवाल शुरू हो चुका है. तोड़फोड़-आगजनी आदि के बाद हाल ही में सुविंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इसे लेकर बंगाल में राजनीतिक तूफान आ चुका है, क्योंकि कहा यह भी जा रहा है कि PA तो गलती से मारा गया, असल में निशाना सुवेंदु अधिकारी पर था. इस बीच ममता बनर्जी भी लगातार इस्तीफा देने से मना कर रही थीं.
ममता बनर्जी का रवैया ज्यों का त्यों ही बना हुआ है. अब बंगाल के गवर्नर आर. एन. रवि ने 7 मई, 2026 से राज्य की विधानसभा को भंग कर दिया है. गवर्नर ने एक गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसमें लिखा गया है, “भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (2) के उप-खंड (b) द्वारा मुझे दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए, मैं इसके द्वारा 7 मई, 2026 से पश्चिम बंगाल की विधानसभा को भंग करता हूं.”
क्या हो सकता है ममता का नेक्स्ट प्लान?
बंगाल की विधानसभा भंग होने के बाद ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं रहीं. हालांकि, वो इस हार को स्वीकार नहीं कर रही हैं बल्कि वो मॉरली जीत का नैरेटिव बनाए हुए हैं. अब वो तीन बातों पर फोकस कर सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में;
-
पहला- विधानसभा चुनाव नतीजों को चुनौती देना और यह साबित करना कि यह पूरी तरह से वोट लूट है.
-
दूसरा- INDIA गठबंधन को मजबूत करना और विपक्ष का मजबूत का चेहरा बनना
-
तीसरा- सड़क पर आंदोलन करना या पोस्ट-पोल हिंसा की जांच के जरिए पार्टी को फिर से संगठित बनाना
17 करोड़ बांग्लादेशी मुसलमान ममता के साथ- नाहिद इस्लाम
जहां एक तरफ अखिलेश यादव ममता के आंसू पोंछते दिखे, वहीं हाल ही में बांग्लादेशी सांसद और NCP के प्रमुख नाहिद इस्लाम ने ममता बनर्जी के प्रति समर्थन व्यक्त किया है. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है, "ममता बनर्जी अभी-अभी चुनाव हारी हैं, उन्हें मैदान नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि दिल्ली से मुकाबला करना चाहिए. 17 करोड़ बांग्लादेशी मुसलमान उनके साथ हैं."
बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 7 मई को ममता बनर्जी से मुलाकात की थी. इस दौरान अखिलेश ने ममता से कहा था- दीदी आप हारी नहीं हैं.
कब मिलेगा बंगाल को अपना नया मुख्यमंत्री:
विधानसभा चुनावों में TMC के 15 साल के शासन को खत्म करते हुए 207 जीतें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है. वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी केवल 80 सीटों पर सिमट गई है. बता दें कि बीजेपी प्रदेश में 9 मई शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. बता दें कि बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. मुख्यमंत्री की रेस में सुवेंदु अधिकारी का नाम टॉप पर चल रहा है.
और पढ़ें
- कौन बनेगा बंगाल का राजा? विधायी दल के साथ बैठक के बाद अमित शाह कर देंगे मुख्यमंत्री नाम का ऐलान; इन नामों पर संस्पेंस
- West Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस्तीफा नहीं देने पर राज्यपाल ने भंग कर दी विधानसभा
- टैगोर की धरती पर खूनी राजनीतिः सत्ता बदली पर नहीं बदले हालात, चंद्रनाथ रथ हत्याकांड ने फिर उठाए बड़े सवाल