सुवेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM? अमित शाह के इस एक इशारे ने बढ़ाई सियासी हलचल
विधायक दल की बैठक में शामिल होने कोलकाता पहुंचे अमित शाह ने शुवेंदु अधिकारी की तारीफ की है, जिसके बाद से शुवेंदु को सीएम पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
कोलकाता: आज शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में जीतकर आए बीजेपी विधायकों की बैठक होने वाली है. इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच चुके हैं. इस दौरान अमित शाह ने शुवेंदु अधिकारी से बुके लेकर उनकी पीठ थपथपाई है. इससे कयाल लगाए जा रहे हैं कि ये शुवेंदु के सपोर्ट में एक तरह का इशारा है.
आज तय होगा बंगाल का नया सीएम फेस
गौरतलब है कि यह बैठक राज्य में विधायक दल के नेता को चुनने के लिए की जा रही है. इस बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस चर्चा में हिस्सा ले रहे हैं. सीएम पद के लिए बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. वहीं इस दौड़ में दिलीप घोष, समिक भट्टाचार्य, अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली का नाम भी चर्चा में है.
शुवेंदु अधिकारी प्रवल दावेदार
सीएम की रेस में शुवेंदु अधिकारी को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इसका एक बड़ा कारण ये भी है कि उन्होंने ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से मात दी है. वहीं दूसरी ओर कोलकाता पहुंचते ही अमित शाह ने भी शुवेंदु की तारीफ की और शाबाशी दी है. इसको लेकर कई राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह उनके सपोर्ट का संकेत हो सकता है.
यहां देखें वीडियो
ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर होगा शपथ ग्रहण
बंगाल के नये सीएम का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया जाएगा, जिसकी जोरों से तैयारियां की जा रही हैं. शनिवार को नये सीएम शपथ ले सकते हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों सहित एनडीए शासित राज्यों के सीएम शामिल हो सकते हैं.