West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

'भारत Lucky है कि उनके पास मोदी हैं', बंगाल में बीजेपी की जीत पर व्हाइट हाउस का संदेश; ट्रंप ने PM को दी बधाई

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की चर्चा अब विदेशों में भी हो रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजेपी के इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी है.

ANI
Shanu Sharma

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की चर्चा अमेरिका तक है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बंगाल के चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक और निर्णायक बताया है. साथ ही भारत के लोगों के लिए खास संदेश भी दिया है. 

डोनाल्ड ट्रंप ने जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत भाग्यशाली है, जिसे मोदी जैसे दूरदर्शी नेता मिला है. व्हाइट हाउस की ओर से जारी इस संदेश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय राजनीति की इस घटना को चर्चा में लाया है. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की और उन्हें बधाई दिया है.

ममता सरकार का 15 सालों का शासन खत्म

पश्चिम बंगाल में इस साल सत्ता विरोधी लहर ने राज्य से टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंका. यहां तक की राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी अपनी सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ ममता सरकार का तीन टर्म यानी 15 सालों का शासन खत्म हो गया.

राज्य की जनता ने प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने का मौका दिया है. वहीं पीएम मोदी ने नई दिल्ली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल के भाग्य में नया अध्याय जुड़ गया है. उन्होंने इसे जनता की शक्ति की जीत करार दिया और भाजपा की सुशासन वाली राजनीति की सफलता पर जोर दिया.

बीजेपी ने बंगाल में कैसे लहराया परचम?

पश्चिम बंगाल शुरु से ही भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण राज्य रहा है. एक बार नहीं बल्कि कई बार बीजेपी ने जीत की पुरजोर कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई. लेकिन इस बार शुरु से ही बीजेपी ने कड़ी मेहनत की और राज्य में जीत हासिल की. ममता सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा बीजेपी के लिए प्लस प्वाइंट साबित हुआ.

इस जीत को पीएम मोदी के राजनीतिक करियर का सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में एक माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बंगाल में आया यह बदलाव कोई चमत्कार नहीं बल्कि बीजेपी द्वारा किए जा रहे निरंतर कोशिश का नतीजा है. पिछले चुनाव में बीजेपी ने टीएमसी को कमजोर कर दिया था, लेकिन इस बार सत्ता से उखाड़ फेकने में सफल रही. हालांकि हर बार की तरह इस बार भी ममता बनर्जी ने इसे गड़बड़ियों का नतीजा बताया है.