पश्चिम बंगाल में पहली जीत के बाद BJP तैयार करेगी अपनी सेना, क्या होगा मंत्रिमंडल में शामिल होने का मानदंड?
गृहमंत्री अमित शाह बंगाल पहुंच चुके हैं. विधायी दल के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम घोषित किए जा सकते हैं. इसके अलावा मंत्रिमंडल पर भी सबकी नजरे टिकी है.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है. इस जीत के बाद सबकी नजरें राज्य के मुख्यमंत्री और नया मंत्रिमंडल की ओर है. कहा जा रहा है यहां से बंगाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होने वाली है. जिसमें कौन-कौन शामिल होगा, यह आज शाम तक तय हो जाएगा.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी शुक्रवार की शाम बीजेपी के नए विधायकों के साथ बैठक करेंगे. जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के नाम पर फैसला ले सकते हैं. साथ ही यह भी तय हो सकता है कि इस नए मंत्रिमंडल में कौन से चेहरे शामिल होंगे.
किस आधार पर बनेगा बंगाल का मंत्रिमंडल?
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने काफी मेहनत के बाद इस चुनाव को जीता है. चुनाव के दौरान हर एक एंगल का ध्यान रखा गया है. महिलाओं से लेकर एससी और एसटी एंगल का भी पूरा ध्यान रखा गया है. जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि मंत्रिमंडल के गठन के दौरान भी इन बातों पर ध्यान रखा जाएगा.
बीजेपी बंगाल के नए कैबिनेट को इस तरह से बनाने का प्लान कर रही है जिससे जमीनी स्तर पर लोगों को जोड़ कर रखा सके. साथ ही उन नेताओं पर खास ध्यान रहने वाला है जो लंबे समय से संघ के साथ काम करता रहा है. सूत्रों का कहना है कि पार्टी ज्यादा से ज्याद उन लोगों को शामिल करने की कोशिश करेगी, जो पुराने हों और चर्चित हों.
बंगाल के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये नाम?
ममता बनर्जी को हराने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पार्टी के अंदर वर्चस्व काफी बढ़ गया है. उन्हें सीएम पद का सबसे प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है, इसके साथ-साथ गृह मंत्रालय या फिर वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. अधिकारी लंबे समय से बंगाल में एक्टिव है और उनका अनुभव बहुत इसलिए उ्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. पार्टी में अग्निमित्रा पॉल की भूमिका भी काफी अहम बताई जा रही है.
उन्होंने महिला मतदाओं को साधने में अहम योगदान दिया है. ऐसे में उनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है. इनके अलावा मंत्रिमंडल में बीजेपी के दिग्गज नेता दिलीप घोष, निशीथ प्रमाणिक, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष के भी शामिल होने की उम्मीद है. वहीं इस चुनाव में चर्चित चेहरा आरजी कर कांड की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ का नाम भी शामिल होने की उम्मीद है. गृह मंत्री अमित शाह इस मंत्रीमंडल को बनाने में अहम योगदान देने वाले हैं.