menu-icon
India Daily

बीजेपी ने खोले अपने पत्ते, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट; इन बड़े चेहरों को मिला टिकट

बीजेपी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. एनडीए गठबंधन के तहत सीट बंटवारा तय हो चुका है और चुनाव 23 अप्रैल को होंगे.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
बीजेपी ने खोले अपने पत्ते, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट; इन बड़े चेहरों को मिला टिकट
Courtesy: @office_murugan x account

चेन्नई: भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 27 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अवनाशी सीट से मैदान में उतारा गया है, जबकि पूर्व राज्यपाल तमिलिसै सौंदरराजन को मायलापुर सीट से टिकट दिया गया है. पार्टी ने कोयंबटूर नॉर्थ से महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति श्रीनिवासन को उम्मीदवार बनाया है. 

इसके अलावा कीर्तिका शिवकुमार को मोदक्कुरिची, एस विजयधारानी को विल्वनकोड और नागेश कुमार को थल्ली सीट से टिकट दिया गया है. यह उम्मीदवार सूची राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तहत हुए सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार जारी की गई है. इस समझौते के तहत 169 सीटों पर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम चुनाव लड़ेगी, जबकि 27 सीटों पर जेपी अपने उम्मीदवार उतारेगी.

BJP उम्मीदवारों की लिस्ट 

  1. अवाडी से एम. राजसिम्हा महिंद्रा (एम. अश्विनकुमार)
  2. मायलापुर से तमिलिसाई सुंदरराजन
  3. थल्ली से नागेश कुमार
  4. तिरुवन्नामलाई से सी. एलुमलाई
  5. रासीपुरम (SC) से डॉ. एस.डी. प्रेमकुमार
  6. मोदक्कुरिची से श्रीमती कीर्तिका शिवकुमार
  7. ऊधगमंडलम से भोजराजन
  8. अविनाशी (SC) से डॉ. एल. मुरुगन
  9. तिरुपुर (दक्षिण) से श्री एस. थंगराज
  10. कोयंबटूर (उत्तर) से श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन
  11. तिरुवरूर से गोवी चंद्रू
  12. तंजावुर से एम. मुरुगानंदन
  13. गंधर्वकोट्टई (SC) से सी. उदयकुमार
  14. पुदुकोट्टई से एन. रामचंद्रन
  15. अरंथांगी से श्रीमती कविता श्रीकांत
  16. तिरुप्पत्तूर से के.सी. थिरुमरन
  17. मनामदुरै (एससी) से  पोन. वी. बालगणपति
  18. मदुरै दक्षिण से प्रो. रामा श्रीनिवासन
  19. सत्तूर से नैनार नागेंथ्रान
  20. रामनाथपुरम से जी.बी.एस. के. नागेंद्रन
  21. तिरुचेंदूर से केआरएम राधाकृष्णन
  22. वासुदेवनल्लूर (एससी) से अनंत अय्यासामी
  23. राधापुरम से एस.पी. बालकृष्णन
  24. नागरकोइल से एम.आर. गांधी
  25. कोलाचेल से टी. शिवकुमार
  26. पद्मनाभपुरम से पी. रमेश
  27. विलावनकोड से श्रीमती एस विजयधरानी

अन्य सहयोगी दलों को कितनी सीटें मिलीं?

अन्य सहयोगी दलों में पट्टाली मक्कल काची को 18 सीटें और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम को 11 सीटें दी गई हैं.

कब होने वाले हैं चुनाव?

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे और मतगणना 4 मई को की जाएगी. 10 मई को वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.

किसके-किसके बीच है मुख्य मुकाबला?

राज्य में मुख्य मुकाबला द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम के नेतृत्व वाले गठबंधन और एनडीए के बीच माना जा रहा है. डीएमके गठबंधन में कांग्रेस, वाम दल और अन्य सहयोगी दल शामिल हैं.

बीजेपी और उसके सहयोगी दल इस बार सत्ता परिवर्तन की उम्मीद के साथ मैदान में उतर रहे हैं. पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है.

सम्बंधित खबर